अटल बिहारी बाजपेयी के भतीजे हिंदी महाकुंभ में रानी दुर्गावती संग्रहालय भंवरलाल गार्डन में होंगे शामिल


होंगे शामिल, 

जबलपुर/ हिंदी महाकुंभ में दिल्ली से अटल बिहारी वाजपेई हिंदी संस्थान के प्रमुख सिविल सेवा गुरु डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई जी 30 जनवरी 2025 को प्रातः  11.00 बजे कला विथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय भंवरलाल गार्डन में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा आयोजित हिंदी महाकुंभ में अरुणाचल प्रदेश से तारों सिन्दिक, केरल से फराह नसीम, उत्तर प्रदेश से शिवनाथ सिंह रायबरेली, इंद्रेश भदौरिया अवधी सम्राट रायबरेली, बिनोद कुमार पांडेय नोएडा, नंदलाल मणि त्रिपाठी गोरखपुर, कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' लखनऊ, भगवती प्रसाद मिश्र बेधड़क लखनऊ, दीनदयाल सोनी बांदा, राम बहाल सिंह बहाल कवि वाराणसी, ओमप्रकाश द्विवेदी देवरिया, अन्नपूर्णा मालवीया सुभाषिनी प्रयागराज, पूनम सिंह गाजियाबाद, डॉ जगदीश चंद्र वर्मा 'अनंत' गाजियाबाद, सीमा शर्मा मेरठ, प्रो . (डॉ) सरोजिनी तनहा मेरठ, श्रीपाल शर्मा विश्वकर्मा नोएडा, अवधेश कुमार साहू ' बेचैन ' हमीरपुर आदि, छत्तीसगढ़ से डॉ शिवशरण श्रीवास्तव 'अमल' बिलासपुर, बसंत कुमार ऋतुराज अभनपुर, श्रीमती ऋतंभरा शीशपाल कश्यप जांजगीर-चांपा, निवेदिता वर्मा 'मेघा' भाटापारा, डॉ माधुरी त्रिपाठी रायगढ़, नरेंद्र वैष्णव 'सक्ती' सक्ती, यज्ञसेनी साहू रायपुर, अंजलि तिवारी मिश्रा जगदलपुर बस्तर, राकेश कुमार खरे बिलासपुर, डॉ कन्हैया साहू अमित भाटापारा, हेमंत कुमार अगम भाटापारा, गोविंद पाल भिलाई। बिहार से सरस्वती मल्लिक मधुबनी, सच्चिदानंद किरण भागलपुर, प्रभात वर्मा पटना, झारखंड से डॉ रामप्रवेश पंडित मेदनी नगर, उड़ीसा से सुव्रत दे संबलपुर, उत्तराखंड से सचिन पंवार हरिद्वार, असम से नित्यानंद उपाध्याय लालुक लखिमपुर, गोवा से दुर्वा दुर्गेश वारिक 'गोदावरी', राजस्थान से महेश नारायण शर्मा टोंक, डॉ संजीदा खानम शाहीन जोधपुर, डॉ रामचन्द्र स्वामी बीकानेर, राम अवतार स्वामी टोंक, विष्णु शंकर मीणा कोटा। हरियाणा से महेन्द्र सिंह शैली महेन्द्रगढ़, महाराष्ट्र से डॉ बालकृष्ण महाजन नागपुर, डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी नागपुर, विवेक असरानी नागपुर, अमन रंगेला नागपुर, राहुल शामकुवर रामटेक, तन्हा नागपुरी नागपुर, डॉ ईलेश मेहता गोंदिया। तेलंगाना से डॉ विजय कुमार हैदराबाद, के. राजु हैदराबाद, श्रीमती बसंती 'दीपशिखा' हैदराबाद, दिल्ली से प्रदीप मिश्र अजनबी व मध्यप्रदेश के विभिन्न शहर डॉ मनीषा दुबे दमोह, डॉ अशोक तिवारी सागर, प्रियंका पटेल नरसिंहपुर, डॉ कृष्ण कुमार नेमा 'निर्झर' सिहोर, बालमुकुंद लखेरा ढीमरखेड़ा कटनी, राजकुमार अहिरवार गंजबासौदा, डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना, रेखा नेमा सिवनी, निर्मला डोंगरे सिहोरा, ओजेन्द्र तिवारी दमोह, पदमा तिवारी दमोह, प्रणय श्रीवास्तव 'अश्क' बालाघाट, शैलेश सिंह कुशवाह वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर, सतीश कुमार पांडेय पत्रकार बिरसिंहपुर पाली, कविता नेमा सिवनी, उमाकांत त्रिपाठी 'निश्छल' रीवा, अन्नपूर्णा वर्मा भोपाल, आशा निर्मल जैन सिहोरा, रामलखन गुप्त पत्रकार चाकघाट आदि ने  हिंदी महाकुंभ में आने की स्वीकृति दी है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि सशक्त हस्ताक्षर संस्था जबलपुर के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी के संयोजन में जबलपुर संस्कारधानी के कवि, कवयित्री, साहित्यकार, समाजसेवी व पत्रकार हिंदी महाकुंभ में शामिल हो रहे है।

हिंदी महाकुंभ को सफल बनाने हेतु मदन श्रीवास्तव, जी. एल. जैन, अरविंद तिवारी,अम्लान गुहा नियोगी, राजकुमारी रैकवार राज, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, सिद्धेश्वरी सराफ ' शीलू' , अनिल शुक्ला, चंदादेवी स्वर्णकार, अनुराधा गर्ग दीप्ति आदि कार्य कर रहे हैं।

 संदिग्ध अवस्था मे मिला बृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी


उमरिया

जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमिलिया के मदईतलाब के करीब 61 वर्षीय स्थानीय वृद्ध बहादुर पिता धमदु अगरिया का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। खबर यह भी है कि मृतक के सर सहित शरीर मे कई जगह गहरे जख्म है। जिससे प्राथमिक दृष्टि से कयास लगाए जा रहे है कि वृद्ध साज़िश का शिकार हुआ है और निर्ममता से आरोपियों ने हत्या कर दी है। घटना के बाद मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही कर मर्ग की कायमी की है। इस पूरे मामले में खबर यह है कि मृतक  मंगलवार की दोपहर 3 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से ही उसका अता-पता नही था। बुधवार को मदईतालाब के करीब सड़क के बगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना के बाद मानपुर पुलिस एक्टिव मोड पर है, कई से पूछताछ की जा रही है। सम्भावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस अंधी कत्ल का खुलासा करेगी और आरोपियों को कानून के शिकंजे में लेगी। घटना के बाद पूरा गांव शोकाकुल है,वही परिवार का रोरोकर बुरा हाल है।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, माँ नर्मदा का लिया आशिर्वाद


अनूपपुर

पुष्पराजगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष पद पर युवा भाजपा नेता हीरा सिंह श्याम को मनोनीत किया गया। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा युवा नेता को जिले की कमान सौंपी गई जिससे निश्चित रूप में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से पहली बार बने भाजपा के जिला अध्यक्ष की खुशी में पूरे क्षेत्र में जगह जगह पटाखे फोड़े गये मिठाइयां बाटते हुये खुशी जाहिर करते हुऐ तहसील मुख्यालय में स्वागत वंदन किया गया।

*माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेने पहुँचे*

जिले की कमान मिलने की घोषणा के दूसरे दिन नवनियुक्त नर्मदा पुत्र भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सपरिवार माँ नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक पहुँच कर माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेकर साधु संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया जँहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम नगर आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

*स्व सहायता समूह भवन में हुई सभा*

नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्व सहायता समूह भवन में एकत्रित होकर बाजे गाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्त्पश्चात पूरा काफिला नगर भ्रमण करते हुए सभा स्थल से दुर्गा मंदिर परिषर तक जगह जगह स्वागत किया गया।

*सांसद  की सौजन्य से मुलाकात*

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह के निवास पहुँचकर उनसे सौजन्य मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिये उक्त अवसर पर सांसद द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें मिठाई खिलाई।

*स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*

पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिग्राम ईश्वर नायक अरुण चौकसे जनपद अध्यक्ष मिथलेश मरावी इंद्राणी सिंह कन्ना नायक सौरभ श्याम दरोगा सिंह प्रमोद मरावी प्रवीन सिंह उमेश पाठक श्यामनारायण शुक्ला विजय राठौर राजेन्द्र चतुर्वेदी अर्जुन सिंह दिनेश राठौर गोपाल मरावी विक्की द्विवेदी सोनू द्विवेदी रोशन मानिकपुरी जागेश्वर चंद्रवंशी फग्गू नायक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*पुष्पराजगढ़ को मिला भाजपा का कमान*

हीरा सिंह श्याम ने अपने विचार ब्यक्त करते हुऐ कहा की बड़े सौभाग्य की बात है की अनूपपुर जिला बनने के बाद पहली बार पुष्पराजगढ़ क्षेत्र को जिला अध्यक्ष पद से नवाजा गया है। मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं जो इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने मुझे संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है जो भी संगठनात्मक दृष्टि से कमी होगी उसे सुधारने पूरा प्रयास करूँगा सभी कार्यकर्ता एक साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नही छोडूंगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget