बाघ गया नहीं,  भालू आ गया, अब हाथी की भी हों गई एंट्री,  दहशत में लोग, वन विभाग ने कराई मुनादी

*ब्यौहारी के गोदावल वन परिक्षेत्र के कोठिया से लगे जंगल कक्ष क्रमांक 217 में गजराज*


शहडोल

बाघ गया नहीं, अब जिले में हाथी ने दस्तक दे दी जिसके बाद वन विभाग ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है ,और लोगों को समझाइए दी जा रही है कि वह जंगल की ओर न जाए। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के कोठिया जंगल में फिर एक बार एक जंगली हाथी की आमद हो गई है, जिसके बाद लोगो में दहशत है। आसपास के गांव में वन विभाग ने मुनादी कर लोगों को सतर्क किया है। वन विभाग ने लोगों को बताया कि जंगल में एक हाथी देखा गया है, आप लोग जंगल की ओर न जाएं।

जानकारी के अनुसार ब्यौहारी के गोदावल वन परिक्षेत्र के कोठिया से लगे जंगल कक्ष क्रमांक 217 में एक जंगली हाथी देखा गया है। वन विभाग ने बताया की जंगल में मावेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी हमें दी थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी बनाए हुऎ हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की एक जंगली हाथी कोठिया जंगल में विचरण कर रहा है वह अपने झुंड से भटक कर यहां पहुंचा है। हाथी की निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया हैं जो हाथी की निगरानी बनाए हुऎ है।

हम आपको बता दे की जिले में अभी भी बाघ की दहशत बनी हुई है,शहरी क्षेत्र में आए दिन बाघ होने की सूचना लोग वन विभाग को दे रहे हैं, दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज के समीप बाघ के दहाड़ने की आवाज लोगों ने सुनी, और वन विभाग को इसके बारे में बताया, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची सर्चिंग ऑपरेशन किया गया,लेकिन बाघ की मौजूदगी की पुष्टि न हो सकी। अब फिर एक बार ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी पहुंच गया है ,जिससे लोगों में डर का माहौल है। बीते माह पहले इसी क्षेत्र में कई जंगली हाथियों ने फसलों को बर्बाद किया था और विचरण करते हुए हाथी ब्यौहारी वन परिक्षेत्र से चले गए थे। सोहागपुर क्षेत्र के झीरसागर में एक बाघ का मूवमेंट अभी भी बना हुआ है।

ब्यौहारी एसडीओ फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि एक जंगली हाथी का मूवमेंट कोठिया जंगल में मिला है। निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है, आसपास के सटे गांव में मुनादी करवाई गई है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

कैंसर की बीमारी से परेशान होकर नव विवाहिता ने फांसी, लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


शहडोल

शहडोल। कैंसर की बीमारी से तंग होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला की है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में शव लटका देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद थाना स्टाफ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहा है।

जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला में नव विवाहिता सावित्री बैगा पति सुमन बैगा (25) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार की दोपहर हुई है, महिला की पुत्री और पति किसी काम से घर से बाहर गए थे,तभी महिला ने कमरे का दरवाजा बंद किया और घर के अंदर सीलिंग में लगे पाइप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

पिता और पुत्री जब घर वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाज लगाने के बाद भी सावित्री ने दरवाजा अंदर से नहीं खोला,इसके बाद सावित्री के पति को शंका हुई और उसने अपनी पुत्री को छत में लगी अल्बेस्टर सीट पर चढ़या और सीट तोड़कर अंदर देखा गया तो सावित्री फांसी के फंदे में लटकी हुई थी, इसके बाद दरवाजा खोलकर पति अंदर पहुंचा और इस घटना की जानकारी आस पड़ोस के साथ-साथ पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। 

परिजनों ने बताया कि महिला को 6 माह पहले कैंसर जैसी घातक बीमारी हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहती थी और आए दिन वह अपनी जान देने की कोशिश भी किया करती थी, इस घटना की जानकारी परिजनों ने सबसे पहले पुलिस की डायल 100 को दी थी, जानकारी लगने के बाद डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक मनोज व पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की खबर थाना स्टाफ को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना कर रही।

20 फरार गिरफ्तारी, वसूली व स्थाई वारेंटियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा


अनूपपुर

जिले के बिजुरी पुलिस ने 5 गिरफ्तारी एवं 1 वसूली वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसमे वसूली वारंटी हेमू उर्फ हेमराज विश्वकर्मा पिता नानकराम विश्वकर्मा निवासी लतार को कोतमा के प्रकरण क्रंमांक 26/21 धारा 379, 511, 34, विनय बंसल पिता शुभगलाल बंसल उम्र 27 वर्ष निवासी मोहाडा दफाई को कोतमा के प्रकरण क्रमाक 377/23 धारा 354, 354डी, 354ए, 341, 294, 506, 509, प्रकरण क्रमांक 106/20 धारा 457, 380 ताहि प्रकरण क्रंमाक 25/21 धारा 25बी आर्म्स एक्ट, रामलाल ढोलिया पिता प्रमोदी ढोलिया निवासी डोगरिया खुर्द को प्रकरण क्रमांक 273/22 धारा 34(1) आब. एक्ट, गणेश चक्रधारी पिता हीरालाल चक्रधारी उम्र 32 वर्ष निवासी भगता को प्रकरण क्रमांक 40/24 धारा 125(3) जाफौ को बिजुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

*करण पठार में 7 वारण्टी गिरफ्तार*

जिले के थाना करनपठार के प्रकरण क्रमांक 611/24 धारा 294, 323, 506 का आरोपी स्थाई वारण्टी तेज भान सिंह पिता कोमल सिंह गोड निवासी बघाड चौ. सरई था. करनपठार एवं प्र. क्र. 507/22 धारा 294, 323, 506 34 का स्थाई वारण्टी लल्ला सिंह पिता दनसईया सिंह निवासी कोडार चौ. सरई था. करनपठार एवं आरोपी गिरफ्तारी वारण्टी प्र. क्र. 479/22 धारा 294, 323, 506 34 ताहि. के आरोपी गिरफ्तारी वारण्टी बृजभान सिंह पिता कपूर सिंह गोड , प्र. क्र. 749/22 के आरोपी गिर. वारण्टी राम सिहं पिता राम चरण सिंह दोनो निवासी ग्राम बघाड चौ. सरई  था. करनपठार, प्र. क्र. 360/18 धारा 294, 323, 506 ताहि. के आरोपी गिर. वारण्टी नवल बैगा पिता रतनू बैगा उम्र 30 वर्ष नि. मझौली था. करनपठार एवं वसूली वारण्टी गुलाब सिहं पिता भीरन सिंह गोड उम्र 29 वर्ष निवासी बगदरा, शिवकुमार यादव पिता गुहिरा यादव निवासी फरहदा थाना करनपठार जिला अनूपुपर को थाना करनपठार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय थाना कोतमा पुलिस द्वारा एक फरार स्थाई वारंटी एवं एक 30 हजार का वसूली वारंटी की गिरफ्तारी। एक स्थाई वारंटी प्रकरण क्रमांक 768/19 धारा 138 एन आई ए के वारंटी गंगा यादव पिता रामखेलावन यादव उम्र 35 साल निवासी बरगवां को एवं 30 हजार के वसूली वारंटी प्रकरण क्रमांक 993/24 के वारंटी महेंद्र तिवारी पिता नारायण तिवारी निवासी कोतमा को  गिरफ्तार किया गया उक्त वारंटी द्वारा 30 हजार रुपया जमा करने पर रिहा किया गया तथा स्थाई वारंटी को न्यायालय पेश किया गया।

*रामनगर में 7 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार*

जिले के रामनगर थाना अंतर्गत न्यायालय कोतमा के प्र० कं० 1257/16 अपराध क्रं0 351/16 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट के वारण्टी पारस केवट पिता प्यारेलाल केवट उम्र 40 वर्ष निवासी आमाडांड, कोतमा प्र० क्रं0 612/18 अपराध क्रं0 118/18 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट के वारण्टी पारस केवट पिता प्यारेलाल केवट उम्र 40 वर्ष निवासी आमाडांड, कोतमा के प्र० क० 227/15 अपराध कं0 88/15 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट के वारण्टी अमित राठौर पिता जगदीश राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी न्यू प्रेमनगर राजनगर, कोतमा के प्र० कं0 691/22 अपराध क्रं0 419/22 में जारी गिरफ्तारी वारण्ट के वारण्टी रवि रज्जक पिता नारायण रजक उम्र 22 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड के पास राजनगर, कोतमा के द्वारा प्र० क्रं0 720/17 एवं 138/17 में जारी 02 किता स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट के वारण्टी शिब्बू यादव पिता किसन यादव उम्र 23 वर्ष निवासी खपड़ा दफाई कमलनगर, की तलाश कर गिरफ्तार कर न्यायालय कोतमा में पेश किया गया तथा कोतमा के प्र० क्रं0 943/17 अपराध कं० 237/17 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट के वारण्टी सुरेश यादव पिता रामलाल यादव उम्र 34 वर्ष निवासी कच्ची दफाई झीमर की तलाश कर न्यायालय में पेश किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget