सर्व सेवा संघ का 91वां अधिवेशन अनूपपुर में होगा-  राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल

*सभी साथी इस आयोजन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले- गिरीश पटेल*


अनूपपुर 

सर्व सेवा संघ का 91वां वार्षिक अधिवेशन अनूपपुर में होगा । अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी को आमंत्रित किया जायेगा। तदाशय की घोषणा सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने सर लगन पैलेस अनूपपुर में आयोजित सर्व सेवा संघ की बैठक में किया । इस बैठक में सर्व सेवा संघ के मैनेजिंग डायरेक्टर शेख हुसैन, महामंत्री गौरांग महापात्र,  मध्यप्रदेश गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष एवं सर्व सेवा संघ के पूर्व मंत्री संतोष कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रांतीय संयोजक शिवाकांत त्रिपाठी सहित कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक का संचालन सर्व सेवा संघ के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भूपेश भूषण ने किया। चंदन पाल ने कहा कि आजद भारत के नवनिर्माण में सर्व सेवा संघ की एक ऐतिहासिक भूमिका रही है । सर्व सेवा संघ का गठन आचार्य विनोबा भावे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सन 1948 में किया गया था । तब से उसने अहिंसक समाज रचना के लिए गंभीर प्रयास किया है । आपने भूदान आंदोलन और दस्यु समर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का सर्वोदय विचार और कार्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।  यह अधिवेशन उस कड़ी में एक नया सोपान जोड़ेगा । 

सभा को संबोधित करते हुए प्रबंध ट्रस्टी शेख हुसैन ने कहा की देश की आजादी की आंदोलन में न सिर्फ मध्यप्रदेश का स्मरणीय एवं अद्वितीय योगदान रहा है वरन आजादी के बाद भी एक समता मूलक लोकतांत्रिक व्यवथा में भी अग्रणी भूमिका में रहा है।  सर्व सेवा संघ के महा मंत्री गौरांग महापात्रा ने कहा की अहिंशक मानवीय समझ के निर्माण एवं गांधी विचार प्रवाह को गति देने में आपका सहयोग हमे बाल एवं गति प्रदान करेगा। पूर्व मंत्री संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा की शहडोल संभाग में सामाजिक गतिविधियों को बल  देने में हमेशा उदार और अग्रणी रहा है,  इसी लिए हमेशा की तरह इस बार  सर्व  सेवा संघ के 91वें अधिवेशन की तैयारी में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। उल्लेखनीय है की सथनीय नागरिक सभा में प्रतिनिधि के रूप में प्रगतिशील लेखक संघ के अनुपपुर इकाई के अध्यक्ष एवं साहित्यकार गिरीश पटेल ने कहा की हम सभी साथी इस आयोजन में कंधे से कंधा मिला कर साथ हैं । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखे। उल्लेखनीय है इस आयोजन में आए प्रतिनिधि मंडल द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन सर्व सेवा संघ के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भूपेश भूषण ने किया।

जंगली सब्जी पिहरी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड़ न. 13 पुरानी बस्ती में रात को खाने में पिहरी (मसरूम) खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए है। जिनमे तीन महिला संगीता रौतेल, निर्मला दहायत एवं सोमवती कोल दो पुरुष राजा दहायत, सत्यम रौतेल एवं दो बच्चे आयुष रौतेल उम्र 8 वर्ष एवं दिव्यांशी रौतेल उम्र 1 साल 6 माह हुए फुट प्वाइजनिंग के शिकार रात में लगभग 2 बजे जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु पूरा परिवार आया जिसे अस्पताल में उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप कोरी ने तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए भर्ती कर इलाज शुरु किया।  फिलहाल सभी  की स्थिति अभी ठीक नही बताई जा रही हैं।

संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली नव विवाहिता, युवक ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

*पिता ने कहा हत्या का शव को फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप*


शहडोल

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों में दो लोगों की मौत हुई है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में संदिग्ध अवस्था में शव लटका मिला है। वहीं दूसरी घटना में एक युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है।

जैतपुर के रसमोहनी गांव में घर पर नव विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंसी में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार साधना माली पति राकेश माली उम्र 26 वर्ष का घर के कमरे में पंखे पर शव लटकता मिला है। पुलिस को परिवारजनों ने घटना की जानकारी दी है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की साड़ी के दुपट्टे से महिला का शव उसके घर के कमरे पर पंखे पर लटका था। नव विवाहित के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी में लटका दिया गया है।

मृतका साधना माली के पिता सौखी लाल माली ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका दिया है। पिता ने यह भी बताया कि डेढ़ साल पहले ही पुत्री का विवाह किया था। नव विवाहिता का मायका रीवा जिले के मंगवा गांव में है। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे। रविवार की देर रात महिला की मौत की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता को फोन पर दी थी, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग रसमोहनी पहुंचे तो फंसी में लटका हुआ उनकी पुत्री का शव मिला है।

थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड ने बताया कि नव विवाहित का फांसी के फंदे में शव लटका मिला है। मामले पर जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। महिला के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget