राष्ट्रीय श्रमजीवी परिषद में पुनीत सेन बने संभागीय कोषाध्यक्ष
अनूपपुर
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेयी व राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी की अनुमति एवं प्रदेशाध्यक्ष मयंक तिवारी की स्वीकृति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी राजेश शुक्ला एवं संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा की अनुशंसा पर पुनीत सेन को संभागीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहां प्रदेश महासचिव राजेश दुबे ने पुनीत सेन की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए उन्हे बधाई प्रेषित करते हुए संगठन हित मे नई ऊर्जा से कार्य करने एवं समय पर सदस्यता अभियान पूर्ण करने की आशा जताई है।पुनीत सेन को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।