करोड़ों की जालसाजी करने वाले एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

करोड़ों की जालसाजी करने वाले एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

*एक करोड़ दस लाख की राशि की थी धोखाधड़ी*


शहडोल

बुढ़ार पुलिस एक बड़े जालसाज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बता दें कि, यह एक ऐसा जालसाज है, जो हजार, लाख नहीं बल्कि, करोड़ों रुपए का चूना अंतर्राज्यीय स्तर पर लगाने का कारनामा कर रहा था। हालांकि, अभी भी एक जालसाज की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

*यह है पूरा मामला*

उक्त जालसाजों ने बुढार निवासी व्यावसायी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने, करीब 1 करोड़ 10 लाख की चपत उन्हें लगाई। बहरहाल, यह घटना बीते कुछ माह पूर्व की है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित नीलेश जैन ने पुलिस से की थी। शिकायत बाद पुलिस इन धोखेबाजों की तलाश में जुट गई। लेकिन, अन्य राज्यों में जगह बदल-बदलकर कर लोगों को छलावा दें रहे थे। फिलहाल, बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी की कहावत को चरितार्थ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

*घर से हुआ गिरफ्तार*

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले की शिकायत दर्ज कर लगातार आरोपियों की तलाश जारी रही है, जो अब जाकर पूरी हुई है। हालांकि, दो आरोपियों में से एक को ही गिरफ्तार किया गया है। एक अभी भी फरार है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि, दोनों आरोपी आपस में भाई हैं। जो अपना जाल बिछा कर लोगों को ठगने का काम करते रहे हैं। जिसका शिकार स्थानीय व्यापारी भी हुआ। जिसके साथ जेम पोर्टल पर समाग्री सप्लाई करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

*पीड़ित ने यह दी थी जानकारी*

पीड़ित नीलेश ने खुद के साथ हुए संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत, बुढार थाना पहुंचकर पुलिस से बताई। उन्होंने बताया कि, शहडोल निवासी अच्युतानंद उर्फ पंकज पाण्डेय तथा मृत्युंजय उर्फ विकास पाण्डेय जो कि, सगे भाई हैं और मेरे पूर्व परिचित भी हैं के द्वारा व्यापार बढ़ाने के नाम पर मुझसे लगभग एक करोड़ दस लाख की राशि धोखाधड़ी कर हड़प ली है। पीड़ित ने यह भी बताया कि, शुरुआत में आरोपियों के द्वारा मेरा विश्वास जीतने के लिए रकम वापिस भी की गई। किन्तु, बाद में इन आरोपियों ने रकम वापिस नहीं की। जब रकम वापिसी का दवाब बनाया, तब आरोपियों ने मुझे लगभग साठ लाख रुपए का चेक दिए, जो कि बाउंस हो गए।

इनका कहना है।

शिकायतकर्ता नीलेश जैन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मृत्युंजय पाण्डेय को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। शीघ्र ही मामले के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संजय जायसवाल, नगर निरीक्षक, थाना बुढ़ार

Post a Comment

facebook
blogger

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget