कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर संकल्प पत्र के वादे पूरे न करने का लगाया आरोप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर संकल्प पत्र के वादे पूरे न करने का लगाया आरोप

*प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, वादा खिलाफी का लगाया आरोप*


अनूपपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तीन दिनों से अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा भ्रमण पर हैं। तीसरे दिन गुरूवार को अनूपपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोहन यादव सरकार कर्ज, कमीशन, अपराध और भ्रष्टाचार में लिप्त है। पटवारी ने जल जीवन मिशन में 65% राशि के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि इस योजना में केवल 35% पैसा ही खर्च किया गया।

जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ नेताओं को पार्टी विरोधी गतविधियों के कारण निलंबन का समाना करना पड़ा इससे लेकर पार्टी में दुविधा बनी हैं इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यरक्ष ने कहा कि जिन नेताओं का निलंबन किया गया था पार्टी द्वार बहाली का आदेश नहीं आया तो आप समझदार हैं। आयु से अधिक लोग युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी बने है इस पर कहा कि पार्टी के संविधान अनुसार होगा। जिले के पुष्पराजगढ़, कोतमा एवं अनूपपुर विधानसभा में अलग-अलग बैठक कर कार्यतर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहते हुए कहा कि जब हम विधानसभा चुनाव हारे तब कार्यकर्ता निराश थे। लेकिन अब परिस्थित बदली है। हमने विदिशा के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वाली सीट पर वोट का अंतर कम किया है। प्रदेश में चार साल बाद चुनाव होने है इसलिए अभी ये मान कर चले कि चार महीने बाद चुनाव है। और जी जान से जुट जाए। तब हम 2028 में प्रदेश और 29 में भारत देश में चुनाव जीत पाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर संकल्प पत्र के वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धान के दाम 3000 रुपए, गेहूं के 2700 रुपए और लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। चुनावी तैयारियों को लेकर पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर ग्राम पंचायत में कांग्रेस कमेटी और नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें 25-25 सदस्य होंगे। भोपाल के सौरभ शर्मा मामले का जिक्र करते हुए कहा कि वह तो छोटी मछली है। उन्होंने सवाल उठाया कि जंगल में गाड़ी से 50 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिलने के मामले में मंत्रियों के तार जुड़े हैं, लेकिन किसी का नाम सामने नहीं आया।

जीतू पटवारी ने कहा कि आप कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास करिए, हर कमेटी में 25 सदस्य होंगे, भाजपा तो नफरत फैलाने वाली पार्टी है। भाई से भाई को लड़ाने का काम करती है। हमारा संकल्प है कि हम सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हर मोर्चे में सरकार को घेरेंगे। संगठन की मजबूती, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा और जातिगत जनगणना ही हमारा लक्ष्य है। तीसरे दिन कोतमा विधानसभा जाते समय ग्राम कदमटोला में हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली हेतु कामना की।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget