कैंसर की बीमारी से परेशान होकर नव विवाहिता ने फांसी, लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
शहडोल
शहडोल। कैंसर की बीमारी से तंग होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला की है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में शव लटका देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद थाना स्टाफ मौके पर पहुंच पड़ताल कर रहा है।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला में नव विवाहिता सावित्री बैगा पति सुमन बैगा (25) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार की दोपहर हुई है, महिला की पुत्री और पति किसी काम से घर से बाहर गए थे,तभी महिला ने कमरे का दरवाजा बंद किया और घर के अंदर सीलिंग में लगे पाइप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
पिता और पुत्री जब घर वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाज लगाने के बाद भी सावित्री ने दरवाजा अंदर से नहीं खोला,इसके बाद सावित्री के पति को शंका हुई और उसने अपनी पुत्री को छत में लगी अल्बेस्टर सीट पर चढ़या और सीट तोड़कर अंदर देखा गया तो सावित्री फांसी के फंदे में लटकी हुई थी, इसके बाद दरवाजा खोलकर पति अंदर पहुंचा और इस घटना की जानकारी आस पड़ोस के साथ-साथ पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि महिला को 6 माह पहले कैंसर जैसी घातक बीमारी हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहती थी और आए दिन वह अपनी जान देने की कोशिश भी किया करती थी, इस घटना की जानकारी परिजनों ने सबसे पहले पुलिस की डायल 100 को दी थी, जानकारी लगने के बाद डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक मनोज व पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की खबर थाना स्टाफ को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना कर रही।