भाजपा के 13 मंडल अध्यक्ष की हुई घोषणा, लोगो ने दी शुभकामनाएं
अनूपपुर
भारतीय जनता पार्टी म. प्र. के निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजलवकर के अनुमोदन व अनूपपुर जिले के पर्यवेक्षक भगत नेताम की सहमति के उपरांत भाजपा जिला अनूपपुर में निर्धारित मापदंडों के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को उनके सम्मुख दर्शाये मंडल में मंडल अध्यक्ष घोषित किया जाता है। 13 घोषित मंडल अध्यक्ष का नाम प्रकार हैं।
राजनगर नगर कमलेश चतुर्वेदी, बिजुरी रविन्द्र शर्मा, कोतमा नगर पुष्पेन्द्र जैन, राजनगर ग्रामीण सुषमा जोशी, कोतमा ग्रामीण राजेश वर्मा, अनूपपुर ग्रामीण सत्यनारायण सोनी, जैतहरी दिनेश राठौर, फुनगा मुकेश पटेल, करपा फग्गू नायक, राजेन्द्रग्राम जागेश्वर चंद्रवंशी, दमेहड़ी गोपाल सिंह मरावी, बेनीबारी रजनीश उईके, वेंकटनगर विजय सिंह राठौर। सभी मंडल अध्यक्षों को लोगो ने शुभकामनाएं दी है।