सफाई कर्मियों का किया सम्मान, नप अध्यक्ष गीता गुप्ता ने वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

सफाई कर्मियों का किया सम्मान, नप अध्यक्ष गीता गुप्ता ने वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा


अनूपपुर

दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता गुप्ता ने नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को पुष्पहार पहनाकर, उपहार भेंट कर, और मिठाई के पैकेट देकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गीता गुप्ता उपाध्यक्ष डॉक्टर राज तिवारी अभिषेक गुप्ता पार्षद वार्ड क्रमांक 2 सौरभ कोरी पार्षद वार्ड क्रमांक एक हरछठीया बैगा पार्षद वार्ड क्रमांक 4 रंजन सोनी पार्षद वार्ड क्रमांक 5 दीपक कोल पार्षद वार्ड क्रमांक 10 सविता बैगा पार्षद वार्ड क्रमांक 11 प्रीति साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 8 किरण मौर्य वह नगर परिषद के समस्त कर्मचारी गण  अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता गुप्ता ने अपने संबोधन में नगर के विकास में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिससे नगर का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के कार्य की वजह से ही नगर का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बना रहता है, जिससे दीपावली जैसे पर्व का माहौल और भी खास हो जाता है। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों से आगामी कार्यकाल में भी इसी प्रकार के समर्पण और सेवा भावना की अपेक्षा की।

इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण संदेश "लोकल फॉर वोकल" था। गीता गुप्ता ने नगरवासियों से आग्रह किया कि इस दिवाली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लोग मिट्टी के दिए खरीदें, जो स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए जाते हैं, ताकि छोटे व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मिट्टी के दिए में दीप जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करने से न केवल सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह के दौरान कर्मचारियों के लिए मिठाई के पैकेट और मिट्टी के दिए वितरित किए गए। यह पहल न केवल कर्मचारियों के लिए एक सम्मान का प्रतीक थी बल्कि उनके साथ दीपावली के इस पर्व को साझा करने का एक अनूठा अवसर भी था। मिठाई और दिए प्राप्त कर कर्मचारियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

इस आयोजन के माध्यम से नगर पालिका ने न केवल सफाई कर्मियों का सम्मान किया बल्कि '' वोकल फॉर लोकल की अपील के साथ दीपावली को पर्यावरण के अनुकूल और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget