प्राचार्य जातिगत करते हैं अपमानित, नाराज छात्राएं शिकायत करने पहुँची कलेक्ट्रेट

प्राचार्य जातिगत करते हैं अपमानित, नाराज छात्राएं शिकायत करने पहुँची कलेक्ट्रेट

*जांच के लिए सात अधिकारियों की बनाई कमेटी*


शहडोल 

आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर की दर्जनों छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची।  छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य के द्वारा उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया जाता है। छात्राओं के कुछ कहने पर प्राचार्य कहते हैं- 'तुम लोग गरीब जाति के लोग हो, अनाथ हो, आदिवासी हो'। जिससे नाराज छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची और मामले की शिकायत की है। छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची तो आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई। छात्राओं ने संस्था में कार्यरत एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर भी आरोप लगाए हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों तक अपनी बात रखने के लिए परिसर से निकली छात्राओं को कई बार रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया। कंचनपुर शिक्षा परिसर के बाहर तक स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं नहीं रुकीं और बस से सुबह 8.30 बजे जिला मुख्यालय आ पहुंची। उन्हें मनाने के लिए प्राचार्य कलेक्ट्रेट तक आ पहुंचे। इस बीच छात्राओं के कूच करने की जानकारी लगते ही विभागीय अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राओं का कहना था कि वे कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखे बिना वापस नहीं जाएंगी। कुछ देर बाद एसडीएम पहुंचे और सभाकक्ष में छात्राओं को समझाइश देकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि शिक्षा परिसर का प्राचार्य बनाए जाने को लेकर भी यहां विवाद की स्थिति बनी थी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनंद राय सिन्हा ने बताया कि जांच के लिए सात अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है, जिसमें दो डिप्टी कलेक्टर, चार प्राचार्य और एक क्षेत्र संचालक हैं। जांच होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget