राम कथा में गहने पार करने वाली अंतरराज्यीय महिला गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार, 8 लाख का माल जप्त
शहडोल
यदि आप भी सोने चांदी के गहने पहनकर राम कथा या भागवत कथा सुनने जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब इन आयोजनों में गहने चोर सक्रिय हो गए हैं। पुरुष चोर तो चोरी करते ही थे अब महिलाएं भी गहनों की चोरी करने लगी हैं। ऐसी ही एक चोरी का खुलासा शहडोल पुलिस ने किया है, जो राजन जी महाराज के राम कथा में पकड़ी गई हैं।
शहडोल: जिले की पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये महिलाएं राम कथा के दौरान कथा सुनने वाली महिलाओं के गहने की चोरी करती थीं। पुलिस ने गिरोह के 13 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के पास से लगभग 10 तोले के आसपास गहने जिसकी कीमत 8 लाख थी बरामद की है। पुलिस ने बताया है कि ये महिला चोर गिरोह यूपी के गाजीपुर, बनारस और बिहार की रहने वाली हैं।
शहडोल जिले के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में राजन महाराज की राम कथा चल रही है। आसपास के जिलों से भारी संख्या में भक्त उनकी कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। राम कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब हो रही थी। जिसके बाद उन पीड़ित महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लगातार हो रही चेन चोरी की घटनाओं से पुलिस तंग आ चुकी थी।