प्रलेसं का राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन में देश के कई विद्वान करेंगे शिरकत

प्रलेसं का राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन में देश के कई विद्वान करेंगे शिरकत

*विभिन्न प्रांतो से अनेक प्रबुद्धजन करेंगे भागीदारी, होगा एक दिवसीय सेमिनार*


चंडीगढ़

अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा पंजाब कला परिषद के सहयोग से वर्तमान समय के सम-सामयिक विषयों पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से अनेक प्रबुद्धजन भागीदारी करेंगे।

आयोजन समिति की ओर से प्रलेसं के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह सिरसा एवं पंजाब कला परिषद के सवरन जीत सवी ने बताया कि एक दिवसीय सेमिनार 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ के कला परिषद सभागार में आयोजित होगा। उद्घाटन सत्र में भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और साहित्य विषय पर योजना आयोग की पूर्व सदस्य, पद्मश्री प्रो. सईदा हमीद (दिल्ली), दलित अधिकार के क्षेत्र में सक्रिय लेखक प्रो. कांचा इलैया (हैदराबाद), राज्य सभा टीवी के पूर्व निदेशक लेखक,उर्मिलेश (दिल्ली) एवं प्रलेसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी लक्ष्मीनारायणा (आंध्र प्रदेश) संबोधित करेंगे।

अन्य सत्रों में भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियां विषय पर महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रलेसं के कार्यकारी अध्यक्ष विभूति नारायण राय (दिल्ली), विभिन्न वैचारिक विषयों के लेखक,"और वर्चस्व की सत्ता" उपन्यास के लेखक वीरेंद्र यादव (लखनऊ), समय के साखी पत्रिका  की संपादक डा. आरती (भोपाल), प्रलेसं सचिव मंडल सदस्य मोहनदास वल्लिकावु (केरल) के वक्तव्य होंगे।

सामाजिक परिवर्तन की दिशाएं और साहित्य विषय पर साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखक , संपादक, अनुवादक रणेन्द्र (राँची),म.प्र.सतना निवासी कवि, आलोचक, शिक्षक डा. आशीष त्रिपाठी (वाराणसी), प्रलेसं सचिव मंडल सदस्य और उर्दू की प्रोफेसर डा. अर्जुमंद आरा (दिल्ली), कला, संस्कृति और लेखन के विभिन्न मोर्चो पर सक्रिय और प्रलेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत तिवारी (इंदौर) एवं समापन सत्र में पहचान की राजनीति और साहित्य विषय पर पंजाबी लेखक खालिद हुसैन, डा. वंदना चौबे (वाराणसी), लेखिका-कवयत्री डा. कुसुम माधुरी टोपो (छत्तीसगढ़)एवं प्रलेसं सचिव मंडल सदस्य राकेश वानखेड़े (महाराष्ट्र) अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इस सेमिनार में मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के कई पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इनमें भोपाल से आरती, शैलेंद्र शैली, सत्यम, अनूपपुर से विजेंद्र सोनी, शिवपुरी से जाहिद खान, ग्वालियर से जितेंद्र बिसारिया, जबलपुर से तरुण गुहा नियोगी एवं इंदौर से विनीत तिवारी, सारिका श्रीवास्तव एवं हरनाम सिंह भाग लेंगे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget