बढ़ते महिला अपराध के विरोध में पूर्व विधायक के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन

बढ़ते महिला अपराध के विरोध में पूर्व विधायक के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन

*राज्यपाल के नाम, एस डी एम को सौंपा गया ज्ञापन*


अनूपपुर

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराधों की खबरे सामने आ रही है और इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर दिनांक 14 अक्टूबर को अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा में पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कोतमा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और फिर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एस डी एम कोतमा को सौंपा गया। ज्ञापन में महिला अपराधों का उल्लेख कर लेख किया गया कि मध्यप्रदेश लगातार महिलाओं पर अपराध की संख्या बढ़ती जा रही है, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में महिलायें सुरक्षित नही हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है, जिसमें बलात्कार, घरेलू हिंसा, और यौन उत्पीड़न शामिल हैं। राज्य में महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा की कमी है, जिससे अपराधियों को प्रोत्साहन मिलता है। पुलिस और न्यायपालिका को महिला अपराधों के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। राज्य में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए। महिला अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। महिला अपराधों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करना। पुलिस और न्यायपालिका को महिला अपराधों के मामलों में प्रशिक्षित करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल का गठन करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रम चलाना चाहिए। अंत में अनुरोध करते हुए मांग किया गया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में लगातार महिला अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है, जल्द से जल्द महिला सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें। ज्ञापन  का वाचन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे पी श्रीवास्तव ने किया। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget