पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य हेतु, 14 से 20 अक्टूबर तक 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य हेतु, 14 से 20 अक्टूबर तक 6 घंटे बिजली रहेगी बंद


अनूपपुर

म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. अनूपपुर के अधीक्षण अभियंता ने बताया है कि संचा./ संधा. उप संभाग अनूपपुर अंतर्गत आने वाली समस्त 33 के.व्ही. लाइनों का अति आवश्यक पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 14 अक्टूबर 2024 सोमवार को 33 के. व्ही. मोजरबेयर फीडर (अनूपपुर से जैतहरी) के 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी अंतर्गत 11 के.व्ही. लपटा, अमगवां व गोबरी फीडर एवं 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र वेंकटनगर, चोरभटी, खूंटाटोला से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के. व्ही. पिपरिया फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के. व्ही. बकेली फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के. व्ही. बम्हनी न्यू फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। इसी तरह 15 अक्टूबर 2024 मंगलवार को 33 के. व्ही. मोजरबेयर फीडर (जैतहरी से वेंकटनगर) के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी अंतर्गत 11 के. व्ही. लपटा, अमगवां व गोबरी फीडर एवं 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र वेंकटनगर, चोरभटी, खूंटाटोला से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. बकेली फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. पसला फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र चोरभठी से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र फुनगा से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र शांतिनगर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के. व्ही. मेड़ियारास फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 17 अक्टूबर 2024 गुरूवार को 11 के.व्ही. गोबरी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही मेड़ियारास फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. कोलमी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 के. व्ही. छुलहा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 18 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को 11 के. व्ही. लपटा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही खूंटाटोला फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. डी.डी. फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां तथा 11 के.व्ही. जमुड़ी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 19 अक्टूबर 2024 शनिवार को 11 के.व्ही. लपटा फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही अमगवां फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. मॉडल फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. परसवार फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. एन.सी. फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 के.व्ही. पसला फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। 20 अक्टूबर 2024 रविवार को 11 के.व्ही. पिपरिया फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 केव्ही ओल्ड बम्हनी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. अनूपपुर टाउन फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के. व्ही. वेंकटनगर फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं, 11 के. व्ही. जैतहरी टाउन फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं तथा 11 के. व्ही. केल्हौरी फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। कार्य के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहने की समयावधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget