तीन दिन पहले घर से निकली महिला का जंगल के रास्ते में संदिग्ध अवस्था में मिला शव
*मजदूरी के लिए निकली थी घर से, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस*
शहड़ोल
जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से तीन दिनों पहले निकली महिला का संदिग्ध अवस्था में घर से महज 300 मीटर की दूरी पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने जंगल की रोड किनारे महिला का संदिग्ध अवस्था में शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी,जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि महिला अपने घर से मजदूरी के लिए कटनी जाना चाह रही थी। पति को बताते हुए शाम 4 बजे महिला घर से निकली थीं और आज उसका शव घर से 300 मीटर आगे जंगल की रोड के किनारे मिला है। जैतपुर थाना क्षेत्र के कुडेली गांव की रहने वाली गीता पलिया पति मिट्ठू पलिया उम्र 40 वर्ष का चरोहन डोल के जंगल में सड़क किनारे शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तब जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि गुरुवार की शाम 4 बजे कटनी के लिए महिला घर से निकली थी, उसे जैतपुर बस स्टैंड जाना था। बस पकड़कर वह शहडोल पहुंचती और शहडोल से ट्रेन के माध्यम से कटनी के लिए जाती। जिसका शव घर से 300 मीटर की दूरी पर जंगली रास्ते में सड़क किनारे मिला है।
स्थानीय लोगों को जब दुर्गंध आई तब लोग वहां पहुंचे और देखा तो महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली है। जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के पास फोन नहीं था, वह एक मजदूर थी, जिसकी वजह से पति ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश नहीं की। वह कटनी पहुंच गई है या नहीं, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का जहां शव मिला है वहां से कुछ-कुछ दूरी पर लोगों के घर स्थित है।