नरवार के जंगल में हुई फायरिंग, युवक का आरोप दो नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली

नरवार के जंगल में हुई फायरिंग, युवक का आरोप दो नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली

*गोली चलने की नही पुलिस ने नही की पुष्टि, जांच के बाद सच आएगा सामने*


शहडोल

जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवार बिजौरी के जंगल में रात 8 बजे के लगभग दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में शहडोल के युवक मोनी सिंह घायल हुआ है। मोनी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाई है। जो उनके पैर में लगी है। मोनी सिंह को नरवर के जंगल से उपचार के लिए शहडोल जिला अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया है। वहीं सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि नरवार के जंगल में विवाद की जानकारी है लेकिन अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं जिला अस्पताल के ओपीडी में तैनात डॉक्टर ने भी बताया कि मोनी सिंह के पैर में चोट के निशान जरूर हैं लेकिन प्राथमिक उपचार में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

हमले में घायल युवक मोनी सिंह ने बताया कि नरवार के जंगल में अचानक दो युवक सामने आकर रुके। वह बाइक में सवार थे। अपने चेहरे को गमछे से ढके हुए थे। रुकते ही उन्होंने अचानक गोली चलाना शुरु कर दिया। एक गोली उनके पैर में आकर लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं दूसरी ओर सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय का कहना है कि नरवार के जंगल में गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में घायल मोनी सिंह का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उनसे भी बयान लिया जाएगा। रात के समय नरवार के जंगल में क्या करने गए थे और उनका किसी से कोई विवाद था इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget