लड़कों ने गंदे कमेंट, छेड़छाड़ कर खींचा दुपट्टा, सीधी पुलिस बोली- महिला थाने जाओ

लड़कों ने गंदे कमेंट, छेड़छाड़ कर खींचा दुपट्टा, सीधी पुलिस बोली- महिला थाने जाओ

*एफआईआर कराने 100 किमी दूर गई नाबालिग छात्रा, थाना में नही कोई महिला कर्मचारी*


शहड़ोल

आए दिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। अब प्रदेश के शहडोल जिले के सीधी में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौटते वक्त दो मनचलों ने छात्रा का पीछा किया और फिर छेड़छाड़ की। छात्रा डर के कारण भागने लगी तो युवकों ने उसका दुपट्टा खींच दिया। लेकिन, हैरानी की बात यह कि छात्रा जब सीधी पुलिस के पास पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता को 100 किमी दूर महिला थाने जाने के लिए कह दिया गया। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 साल की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, इस दौरान रास्ते में दो मनचलों ने भद्दे कमेंट करते उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की दी। छात्रा ने मनचलों से बचने के लिए उन्हें अनदेखा कर तेजी से घर की ओर कदम बढ़ाए तो दोनों मनचलो ने उसका दुपट्टा खींच दिया। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा जैसे तैसे अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। 

*मां के साथ तय किया 100 किमी. का सफर*

मां अपनी बेटी को सीधी पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी का कहना है कि महिला सब इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और छात्रा को महिला थाने जाने के लिए कहा गया। इसके बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ अपने साधन से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए मनचलों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। छात्रा ने पुलिस से बताया कि एक दिन पहले भी दोनों युवक उसका पीछा कर स्कूल पहुंच गए थे, जहां शिक्षक ने  डांट फटकार कर दोनों का भगा दिया था। दूसरे दिन स्कूल से घर जाते समय दोनों ने फिर पीछा किया और गंदे कमेंट कर छेड़दाड़ की।  

*दो दिन पहले युवती से हुआ था दुष्कर्म*

बता दें कि दो दिन पहले गोहपारू में एक युवती पैदल घर जा रही थी। इस दौरान युवक ने रास्ते में उसके साथ चाकू की नोक में दुष्कर्म किया था। आरोपी युवक युवती को जबरन तालाब के किनारे खींच ले गया था, जहां उसने वारदात को आंजम दिया था। इस तरह के मामले के बाद भी पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर नहीं लिखी, बल्कि उसे 100 किमी. दूर जाने के लिए कह दिया। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

*थाने में महिला इंस्पेक्टर नहीं*

सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर नहीं होने के कारण छात्रा की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थीं। उसे महिला थाने भेजकर एफआईआर करवाई गई है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget