क्रशर संचालक के बेटे को लगी गोली, पेट में फंसी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

क्रशर संचालक के बेटे को लगी गोली, पेट में फंसी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

*गोली कैसे लगी अज्ञात, गुपचुप तरीके से उपचार के लिए लाया मेडिकल कॉलेज*


शहडोल 

जिले में एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जिसके पेट में गोली लगी हुई है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को किसी ने गोली मारी है या उसने खुद पर गोली चलाई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, गोली युवक के पेट में फंसी हुई है। उसे गुपचुप तरीके से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। इस घटना पर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इससे स्थिति और भी संदिग्ध हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम अमलाई की है। वहां के निवासी और क्रशर संचालक गणेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ सिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी साझा करने के लिए तैयार नहीं है। इससे इस घटना के पीछे की सच्चाई और कारण अब तक अज्ञात बने हुए हैं। घटना को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी यह सामने आई है कि ऋषभ सिंह लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर ऋषभ ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद पर गोली चला दी। इस आत्मघाती कदम के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जब इस संबंध में अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। इस बयान से रहस्य और गहरा गया है। सवाल यह है कि जब गोली चली है तो अस्पताल प्रबंधन ने अब तक पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी और गुपचुप तरीके से इलाज क्यों किया जा रहा है?

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget