किसान ट्रैक्टर रैली के लिए प्रशासन नही देव रहा अनुमति कांग्रेस ने लगाए आरोप

किसान ट्रैक्टर रैली के लिए प्रशासन नही देव रहा अनुमति कांग्रेस ने लगाए आरोप

रैली तय समय पर होगी, प्रशासन हमको जेल में बन्द कर दे- गुरुप्रीति सिंह 


अनूपपुर

कांग्रेस 20 सितंबर को अनूपपुर में निकलेगी किसान न्याय यात्रा, तैयारी पूर्ण

अनूपपुर

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस 20 सितंबर को जिला मुख्यालय अनूपपुर में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा में 100 ट्रैक्टर शामिल होंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को आ रही समस्याओं से प्रदेश सरकार को जगाया जाएगा। हम जिन मार्गो पर ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं, प्रशासन उन मार्गो पर ट्रैक्टर रैली नहीं निकालने दे रहीं हैं, लेकिन हम फिर भी उन्हें रास्तों से ही किसान न्याय यात्रा निकालेंगे और किसानों के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपेगे। गुरूवार को किसान न्याय के जिला संयोजक गुरप्रीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रैली तय समय पर निकालेग प्रशासन चाहे तो हमे जेल में बंद कर दे।

किसान न्याय यात्रा के जिला संयोजक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस 20 सितंबर को दिल्ली किसान आंदोलन की तर्ज में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ किसान न्याय यात्रा निकालेगी और किसानों के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपेगी। जिले में किसान न्याय यात्रा जिला मुख्यालय में तुलसी कॉलेज से अमरकंटक तिराहे, अंडरब्रिज होते हुए कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति चाहते थे। लेकिन पूरे मध्य प्रदेश में एक ऐसा जिला अनूपपुर हैं, जहां प्रशासन हमें इन रास्तों पर अनुमति नहीं देकर वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दे रही है। लेकिन हम इन्हीं रास्तों से होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे। प्रशासन को जो कार्रवाई करनी है, वह कर सकती है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह मरावी ने बताया कि न्याय यात्रा में जिले भर के किसान शामिल होकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याएं, बढ़ती मंहगाई, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यकों से भेदभाव, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में एक यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश समेत देशभर में किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जिससे खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।

उन्होंने बताया कि सोयाबीन का भाव 10 साल पहले जो था वो मंहगाई के इस दौर में भी अभी उसी भाव में मिल रहा है। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, गेंहू 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 और सोयाबीन 6 हजार रुपए समर्थन मूल्य करने की मांग की जाएगी।

सरकार को याद दिलाएंगे वादा

उन्होंने बताया कि भाजपा ने घोषणापत्र में किसानों को 2700 रुपए गेहूं का भाव देने का वादा किया था। सरकार ने वादे को भूल गई है। यात्रा के माध्यम से सरकार को वादा याद दिलाया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी की मंशा अनुसार किसानों को खेती लाभ का धंधा बनाने के लिए कांग्रेस देशभर में जिला स्तर पर किसान न्याय यात्रा निकाल रही हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget