भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सदस्यता संगठन का आधार, 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सदस्यता संगठन का आधार, 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

*सदस्यता महाभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की  पत्रकार वार्ता सम्पन्न*


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे संगठन  पर्व अभियान को लेकर कोतमा नगर पालिका सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता  में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी सदस्यता अभियान के जिले के संयोजक अखिलेश द्विवेदी कोतमा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री  के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है।

*10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य*

श्री जायसवाल ने बताया कि इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी।मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जिले में 3 लाख का लक्ष्य है। सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब यह अभियान फिर से शुरू हो गया है और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा। जब  अमित शाह  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय वर्ष 2014-15 में लगभग 5 से 6 महीनों तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है।

*विभिन्न माध्यमों से होगी सदस्यता*

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 2 सितंवर से हो चुका है और 24 सितंवर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। सकिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 होगी। भाजपा का यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम सदस्यता गृहण की जा सकती है भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। जिले में 3 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए जिला मंडल बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन करके अभियान को गति प्रदान की गई है

*विचारधारा का विस्तार करना*

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा।भाजपा सदस्यता नंबर बढ़ाने के लिए नहीं देश को मजबूत करने के लिए भी है। श्री पुरी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, कितने नंबर हम पार कर जाएंगे, ये नहीं है। ये सदस्यता अभियान एक पूर्ण रूप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि सदस्यता ये सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं, मेरी सदस्या मेरे देश को मजबूत बनाने के लिए भी है और इसलिए मैं उन गांवों को किला बना के छोडूंगा।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि उसे भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर के साथी बना करके उसे, हम कहां से कहां देश को ले गए हैं, ये आत्मविश्वास से भरने की जरूरत है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है।

जिले के‌ सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि जिले के सदस्यता अभियान में बूथ स्तर से लेकर मंडलों तक की समितियां कार्य कर रही हैं। प्रत्येक बूथ पर 450 सदस्य बनाना अनिवार्य रखा गया है तथा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर समीक्षा के लिए काल सेंटर स्थापित किये गये हैं तथा प्रत्येक दिवस की रिपोर्टिंग जिले एवं प्रदेश को की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget