रमा सोनी बनी अध्यक्ष, वी क्लब निस्वार्थ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रमा सोनी बनी अध्यक्ष, वी क्लब निस्वार्थ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


अनूपपुर

जिले के कोतमा नगर के राधिका होटल परिसर में द एसोसिएट आंफ वी क्लब आंफ इंडिया के तत्वावधान में वी क्लब निस्वार्थ कोतमा  के शपथ ग्रहण समारोह में वर्ष 2024-25 की टीम को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया एवम एरिया आफिसर वी पम्मी अरोड़ा की ओर से शपथ दिलाई गई।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह किसी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से कम नहीं है, क्योकि पदाधिकारी सत्य, निष्ठा, त्याग, निस्वार्थ सेवा की भावना से कार्य करने का संकल्प लेते हैं। वी निस्वार्थ क्लब को मंगलकामनाएं प्रदान की। वी निस्वार्थ क्लब के संगठन की भूमिका बताते हुए उनके कार्यो को सराहनीय बताया।  सेवा कार्यो के विकास के लिए क्लब को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया ने वी क्लब निस्वार्थ अध्यक्ष वी रमा सोनी , सचिव सुमन गुप्ता कोषाध्यक्ष छाया बरसैंया सहित टीम को शपथ दिलाई ‌।इस कार्यक्रम में एरिया सचिव वी किरण गोयनका, नगरपालिका उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार, डॉ. संगीता प्रजापति, रीता गुप्ता, रचना जैन, शिल्पा जैन, नीलू जैन, प्रतिपाल कौर, नीतू अग्रवाल, साईगीता, रजनी खटोड़, वर्षा चावड़ा, रुचि सिंह, निशा गुप्ता, बबीता गुप्ता, निशा गहरवार, मीनाक्षी नामदेव  आदि सभी सदस्यो ने भी सेवा कार्यों की शपथ ली।  नव निर्वाचित अध्यक्ष वी रमा सोनी ने सभी के सहयोग से सेवा कार्यो का आह्वान किया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget