नीट पेपर लीक व नर्सिंग घोटाला के खिलाफ युवा कांग्रेस 24 घंटे करेगा सत्याग्रह

नीट पेपर लीक व नर्सिंग घोटाला के खिलाफ युवा कांग्रेस 24 घंटे करेगा सत्याग्रह


समाचार

देश मे नीट पेपर लीक प्रदेश मे नर्सिंग घोटाला तथा जिले मे अवैध रेत उत्खनन लचर कानून व्यवस्था सभी विभागों के भ्रष्टाचार को लेकर केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जिला मुख्यालय अनूपपुर में लगातार 24 घंटे युवा कांग्रेस सत्याग्रह करने जा रहा है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह व विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के साथ कई दिग्गज नेता सत्याग्रह में होंगे शामिल। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि जिला मुख्यालय अनूपपुर के कोतवाली थाना के पास में दिनांक 19 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे से 20 जुलाई 2024 सुबह 11:00 बजे तक कुल 24 घंटे के लिए सत्याग्रह आंदोलन युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा किया जायेगा, जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के साथ प्रदेश, संभाग व जिले के कई कांग्रेस नेतागण शामिल होंगे तथा सत्याग्रह के समापन के लिए विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को  का आगमन 20 जुलाई सुबह 10 बजे होगा। सत्याग्रह स्थल पर ही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के साथ ही सत्याग्रह में शामिल नेतागण द्वारा भोजन व रात्रि विश्राम भी किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सत्याग्रह की सूचना हमने शासन प्रशासन को दे दी है, और मेरी अनूपपुर जिले के वरिष्ट कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा समस्त विंग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अपील है कि युवा कांग्रेस द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर के पास दिनांक 19 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे से होने वाले सत्याग्रह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget