नदी में नहाने गये एक किशोर एक किशोरी की डूबने हुई मौत
अनूपपुर।
जिले के पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम बसनिहा में जोहिला नदी में नहाने गये एक किशोर एक किशोरी की डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दी हैं। ग्राम बसनिहा निवासी अशोक गुप्ता के घर से पांच बच्चे पास में बह रहीं जोहिला नदी मे नहाने गए, जहां नहाते समय 20 वर्षीय किशोरी आकांक्षा पिता अशोक गुप्ता ग्राम बसनिहा एवं 16 वर्षीय अंशु पिता बिहारी गुप्ता ग्राम मरवाही दोनों गहरे पानी मे चले जाने से डूब गए और दोनों मृत्यु हो गई। इस दौरान अन्ये बच्चों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशु गुप्ता कुछ दिन पहले ही बसनिहा अपनी बुआ के यहां आया था। किसी को तैरना नहीं आता था। बच्चों ने घटना की जानकारी घर वालों को दिये जाने पर परिजन एवं गांव वालो द्वारा इस घटना की जानकारी राजेंद्रग्राम पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पानी से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।