भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनी ज्योति सिंह, लोगो ने दी शुभकामनाएं

भगवा पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनी ज्योति सिंह, लोगो ने दी शुभकामनाएं

*ज्योति सिंह के मनोनयन से प्रदेश के महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार को एक नई दिशा मिलेगी : कमलेश द्विवेदी* 


अनूपपुर

भारतीय गण वार्ता (भगवा) पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा की कुर्सी पर तेज तर्रार श्रीमती ज्योती सिंह को मनोनीत किया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला द्वारा श्रीमती ज्योति सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष (मप्र) बनाया गया, इस अवसर पर सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय कार्यालय में श्रीमती ज्योति सिंह भगवा पार्टी की सदस्यता एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण किया , श्रीमती ज्योति सिंह नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला कार्यकारणी अनूपपुर द्वारा जिलाध्यक्ष कमलेश द्धिवेदी के नेतृत्व में उन्हें बधाई और शुभकामनाये प्रेसित की , पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश द्धिवेदी ने बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही श्रीमती ज्योति सिंह मनोनयन से प्रदेश के महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार को एक नई दिशा मिलेगी साथ ही श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में पार्टी का निरंतर विकास होगा। इस अवसर पर बधाई देने वालों में भगवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरारी लाल पाण्डेय ,प्रदेश सचिव विवेक सरावगी , प्रदेश सचिव सुजीत मिश्रा, जिला भगवा कमेटी अनूपपुर जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, जिला महासचिव वरूण चटर्जी,जिला अनूपपुर उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समीर खान के अलावा सैकड़ो लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget