युवती से सेना के जवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

युवती से सेना के जवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार


शहडोल

सेना के जवान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह पीछे हट गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहडोल जिले के ब्योहारी थाना में सेना के जवान पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मंटोला में रहने वाला संतोष कोल भारतीय सेना में नौकरी करता है। उसके द्वारा थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह पीछे हट गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल एवं शहडोल पुलिस की मदद से आरोपी युवक को शहडोल मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget