अवैध रेत उत्खनन, भंडारण पर की गई कार्यवाही, प्रकरण हुआ दर्ज
शहडोल
कलेक्टर तरुण भटनागर की मार्गदर्शन एवं निर्देशन में राजस्व, खनिज और पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन, भंडारण पर संयुक्त रूप से कार्यवाही की। आज ग्राम सथनी, तहसील ब्योहारी के ख. क्र. 205, रकवा 1.347 हेक्टेयर क्षेत्र के अंश भाग पर 60 घन मी. (लगभग), अवैधभंडारणकर्ता- उमंग सिंह पिता उमेश सिंह एवम् नीरज सिंह पिता अनिल सिंह दोनों निवासी सथनी एव ग्राम बरहाई, तहसील ब्योहारी के ख. क्र.83/1/1, रकवा 0.1810 हेक्टेयर क्षेत्र के अंश भाग पर 90 घन मी. (लगभग) भूमि स्वामी- अजीत एव रामाधार पिता रामधनी, नि. जनकपुर तथा ग्राम बरहाई, तहसील ब्योहारी के ख. क्र. 81/1, रकवा 0.676 हेक्टेयर क्षेत्र के अंश भाग पर 120 घन मी. (लगभग) भूमि स्वामी- अशोक, संतोष, अमर सभी के पिता सुरेंद्र सिंह तथा अन्य। समस्त रेत को जप्त कर भूमिस्वामी,अवैध भंडारणकर्ता के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।