आम बिनते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, हुई मौत
शहड़ोल
शहडोल जिले में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई और आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के पपोड़ गांव में खेत में आम बीन रही 55 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। हवा चलते ही महिला मुन्नी बाई कोल पति केमा कोल घर से खेत आम बीनने चली गई। आम बीनते वक्त ही आम के पेड़ में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर मौजूद एक घर में रह रहे लोगों ने तेज आवाज सुनकर कुछ देर बाद घर से बाहर निकलकर देखा तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद मुन्नी बाई के घर में इसकी जानकारी दी गई। लोग वहां पहुंचे तो महिला ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जाएगी।