आन, बान, शान से लहराया तिरंगा राज्य मंत्री ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराकर ली परेड की सलामी

आन, बान, शान से लहराया तिरंगा राज्य मंत्री ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराकर ली परेड की सलामी 

*शहीदों परिजन व लोकतंत्र सेनानियों के हुआ सम्मान, विद्यालय में हुआ विशेष भोज*


अनूपपुर

जिले में 75 वाँ पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से उत्साहपूर्वक व देशभक्ति के रंग में रंगकर नागरिकों ने मनाया। प्रातःकाल से ही देशभक्ति से प्रेरित ओजप्रिय मधुर गीतों की ध्वनि गुंजायमान रही। जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक तिरंगे के प्रति कर्तव्य भाव देखा गया। गरिमामय तरीके से झंडा वंदन के साथ जनगणमन राष्ट्रगान किया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराकर सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल ने कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवाँर व परेड कमान्डर सूबेदार विनोद दुबे के साथ खुले वाहन में परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल ने मध्यप्रेदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नागरिकों को प्रसारित संदेश का वाचन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक के रूप में तिरंगा गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा। 

*शहीदों के परिजनों व लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान*

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने देश की सेवा में वीर गति को प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। 

*हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम*

गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। देशभक्ति के संगीतमय संदेशों से हर मन को आनंदित व भावविभोर किया। नौनिहालो की प्रस्तुति ने सभी को कर्तव्य का बोध कराया। 

*निकाली गई झाँकियों*

गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस विभाग, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अनूपपुर, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत अनूपपुर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, निर्माण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग की चलित झांकी निकाली गई। चलित झांकियों के प्रदर्शन में जिला पंचायत अनूपपुर की झांकी को प्रथम, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की झांकी को द्वितीय तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।                       

*उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत, जनजातीय कार्य विभाग, जन अभियान परिषद, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों तथा एनजीओ के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

*विशेष भोज का हुआ*

गणतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल विकासखण्ड जैतहरी अंतर्गत माध्यमिक शाला बरबसपुर में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष भोज में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवाँर समेत जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। 

*कार्यालय व निवास पर कलेक्टर ने फहराया राष्‍ट्रीय ध्‍वज*

गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया व सलामी दी। तत्पश्‍चात् सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टॉफ तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget