भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में युवा कांग्रेस के नेतृत्व मे हुआ प्रदर्शन, जलाया पोस्टर
अनूपपुर
राहुल गांधी की मणिपुर से मुबंई तक जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम पहुंचने पर यात्रा में हमला किया गया, जिसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, व अन्य संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में इंदिरा तिराहा अनूपपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जहाँ पर युवा कांग्रेसियों ने हाथों में असम के मुख्यमंत्री के हिमंत बिस्वा सरमा के फोटो पर कायर लिखा हुआ पोस्टर एवं 'गांधी धमकियों और हमलों से नही डरते' लिखा हुआ पोस्टर लेकर भारतीय जनता पार्टी और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पोस्टर को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने मणिपुर में हुई हिंसा में घायल लोगो को इंसाफ दिलाने के लिए एक अच्छे उद्देश्य को लेकर मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी व उनके नेता राहुल गांधी जी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी की गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर बौखला गए थे और अब पुनः शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भाजपा सरकार व उनके नेता काफी परेशान है इसलिए वे राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरा नही होने देना चाहते इसलिए यात्रा असम पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के इशारे पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला कर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विवादित किया जा रहा है। जिससे कि राहुल गांधी अपनी यात्रा पूरी न कर सके और परेशान होकर यात्रा को मजबूरन बन्द कर दिया जाए। हमारे नेता राहुल गांधी ने साफ कहा है कि गांधी किसी से डरने वाले नही, जो संकल्प उन्होंने लिया है चाहे उस पर कितनी भी रुकावटे आये वे यात्रा को पूरा करके ही रहेंगे, और हम सभी युवा कांग्रेस के लोग अपने नेता राहुल गांधी जी के साथ खड़े है। यदि भाजपा ने अपना षड्यंत्र बंद नही किया तो अभी सिर्फ अनूपपुर जिले में प्रदर्शन हुआ है, इसके बाद हम राष्ट्रीय स्तर भी उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ युवा कांग्रेस अनूपपुर विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, ज़िला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सिकरवार, महासचिव राजूराम पटेल, राजीव सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अली अशरफी, विधानसभा अनूपपुर संगठन प्रभारी संजय पटेल, गुमान सिंह, सनिल जैन, राजन राठौड़, सचिन पटेल, आशु सिंह चंदेल, ओमकार केवट, राजवीर सिंह, रियाज अंसारी तथा अन्य युवा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.