राजस्व अभियान असफल, न्यायालय बना चारागाह, अधिकारी रच रहे हैं नया कीर्तिमान- अनिल गुप्ता

राजस्व अभियान असफल, न्यायालय बना चारागाह, अधिकारी रच रहे हैं नया कीर्तिमान- अनिल गुप्ता


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने प्रेस नोट जारी कर  कहा कि सरकार द्वारा राजस्व महा अभियान स्वागत योग्य व किसानों के हित में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है। किन्तु दुर्भाग्य है कि राजस्व अभियान में अनूपपुर जिला पूर्णतः असफल है। भाजपा नेता श्री गुप्ता ने कहा राजस्व न्यायालय चारागाह बने हुए है। कई-कई साल बित जाने के बाद भी फौती नामान्तरण, सीमांकन जैसे छोटे-छोटे कार्यों के लिए कृषक तहसील कार्यालय का चक्कर लगा- लगा कर त्रस्त है। राजस्व अधिकारी इतनी मोटी चमड़ी के है कि उन्हे राज्य सरकार के किसी अभियान से कोई नाता नहीं है। कलेक्टर के आदेश कागजों में धूल चाटते है।

भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता ने चुनौती देते हुए कहा राजस्व विभाग के कार्य पद्धति व स्वेच्छाचारिता से किसान त्रस्त है उन्हे इस जन्म में न्याय व साधारण कार्य भी होने की उम्मीद नहीं है।भाजपा नेता श्री गुप्ता ने कहा तहसीलदार एवं एस.डी.एम. कार्यालयों में रीडर व लिपिक लीज में पदस्थ है। कई-कई वर्षों से पदस्थ स्टाफ प्रतिदिन लूट का लक्ष्य पूरा करते हुए तारीख- पेशी में मस्त है। भाजपा नेता श्री गुप्ता ने कहा राजस्व विभाग भ्रष्टाचार व लूट का पर्याय है। मध्यप्रदेश शासन की शासकीय भूमि पर प्रतिदिन कब्जा कराकर पटवारी तहसीलदार, एस.डी.एम.नया कीर्तिमान रच रहे है। शासकीय तालाब की तलहटी तक में अवैध मकान व कब्जा कराकर मूक दर्शक बनना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget