विराट नारी शक्ति सेवा संस्था 2024 का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न

विराट नारी शक्ति सेवा संस्था 2024 का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न


शहड़ोल

विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2024 बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया साथ ही शपथ ग्रहण समारोह व सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  डाँ. नूतन सिंह के नेतृत्व मे नई कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसका शुभारंभ अन्नपूर्णा के द्वारा गणेश वंदना गीत गाकर की गई, उसके बाद सभी का सम्मान पुष्प गुच्छ देकर किया गया इसी तारतम्य मे ज्योतिका श्रीवास्तव व सीमा कादरी ने राष्ट्रीय गीत गाया व रुखसाना ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखे।

विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान की 2024 की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता गुप्ता, सचिव श्रीमती गीता मिश्रा, सह सचिव श्रीमती नीता मूदढा, कोषाध्यक्ष श्रीमती क्षिप्रा मजूमदार व रुखसाना खान को बनाया गया हैं।सँस्था की कोषाध्यक्ष रुखसाना खान ने मँच संचालन करते हुऐ कार्यक्रम को आगे बढाया हमारी सँस्था संरक्षक सपना त्रिपाठी, नीता अरोरा, सीमा कादरी, ज्योतिका, शीतल सिंह, निर्मल बग्गा व सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति मे नई कार्यकारिणी का गठन व सफल कार्यक्रम हुआ जिसमे गणतंत्र दिवस के ऊपर गेम भी खिलाऐ गये जिसका सभी ने खूब आनंद लिया 

इस अवसर पर संस्था से कई नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की जिसमे ममता सोनी, सरिका गुप्ता, सुजाता श्रीवास्तव, अर्पना चक्रवर्ती, रेखा गुप्ता, श्वेता शर्मा, स्मृति सिंह ने विराट नारी संस्था में जुड़कर सँस्था के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी सेवा सर्मपण से सँस्था के प्रति अपनी भागीदारी निभाने का वचन लिया व सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को पूर्ण विराम देते हुऐ डाँ. नूतन सिंह ने इस वर्ष की आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा व सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए  सभी का धन्यवाद किया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget