खुले में मांस, मटन और मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने पुलिस व प्रशासन ने आरंभ की कार्रवाई

खुले में मांस, मटन और मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने पुलिस व प्रशासन ने आरंभ की कार्रवाई


अनूपपुर/रामनगर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार के निर्देशन में रामनगर पुलिस और  नगर परिषद बनगवा के द्वारा  खुले में मांस, मटन  और मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ की। थाना रामनगर क्षेत्र में मांस,  मटन और मछली का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को थाना रामनगर में बुलाकर टी. आई. रामनगर अरविंद जैन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया एवं हाल ही में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा  दिए गए निर्देश अनुसार  मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी इस संबंध में आदेश निर्देश से अवगत कराया गया कि खुले में मांस,  मटन और मछली का व्यापार नहीं किया जाएगा। साथ ही  किसी भी धार्मिक स्थल से 100 मीटर की परिधि में मांस,  मटन और मछली की दुकानों को स्थानीय प्रशासन नगर परिषद की मदद से शिफ्ट किया जाएगा।  बैठक में उपस्थित मांस,  मटन  और मछली विक्रेतागणों ने  उक्त आदेश के पालन में अपनी सहमति दी। इसके उपरांत टी. आई. रामनगर अरविंद जैन ने पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन नगर परिषद बनगवा  सीएमओ एवं स्टाफ के साथ रामनगर थाना क्षेत्र में खुले में मांस,  मटन  और मछली का व्यापार करने वाले दुकानदारों को  मौके पर पहुंचकर  शीघ्र नियम का पालन किए जाने हेतु मौके पर जाकर समझाइश और हिदायत दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget