माँ बेटे मिलकर की थी प्रेमी की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

माँ बेटे मिलकर की थी प्रेमी की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना अंतर्गत 12 नवंबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि शख्स की प्रेमिका ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। रामकुमार सिंह पिता टिकाली सिंह (45) का शव गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला था। रामकुमार सिंह के शरीर में चोट के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय रामकुमार सिंह का अफेयर गांव की रहने वाली 56 वर्षीय जानकी बाई से था। जानकी बाई अपने पति से अलग रहती है। जानकी बाई बड़े बेटे हीरो सिंह के साथ रहती थी। उसका पति अपने छोटे बेटे के साथ गांव के ही अलग मोहल्ले में रहता है।

रामकुमार एवं जानकी बाई दोनों शहडोल जिले में रह कर मजदूरी करते थे। रामकुमार के तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। 12 नवंबर को शहडोल से मजदूरी कर शाम को प्रेमी प्रेमिका शहडोल जिले से अपने गांव आए। दोनों ऑटो से लमरू गांव तक आए। ऑटो में गांव का एक और व्यक्ति सवार था। तीनों ऑटो से उतरने के बाद पगडंडी से अपने गांव धुराधार पहुंचे। रामकुमार अपने घर ना जा कर अपनी प्रेमिका जानकी बाई के घर चला गया। रामकुमार का घर उसके प्रेमिका जानकी से 1.5 किलोमीटर दूर है। जानकी बाई के बेटे हीरो सिंह ने मां को रामकुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। हीरो सिंह भी शादीशुदा है, उसकी एक बेटी भी है। मां के अफेयर के बारे में गांव चर्चा होने से हीरो सिंह गुस्से में था। दोनों को साथ में देख कर उसने रामकुमार पर डंडे से हमला कर दिया। प्रेमी को पीटता देख मां ने बेटे का साथ देते हुए दोनों ने डंडे से पीट-पीटकर रामकुमार की हत्या कर दी। इसके बाद मां बेटे ने मिल कर शव को रस्सी से घसीटकर घर से 200 मीटर दूर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास फेंक दिया। पुलिस ने मामला का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget