उप स्वास्थ केंद्र में मरीज व कर्मचारी पी रहे है दूषित व लाल पानी, जिम्मेदार मौन

उप स्वास्थ केंद्र में मरीज व कर्मचारी पी रहे है दूषित व लाल पानी, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले से म लगभग 25 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत धुरवासिन में नया बना स्वास्थ केंद्र बना है, जहा पर ग्रामीणों को समुचित इलाज करवाने से कई किलोमीटर दूर से आते है, मगर वहाँ पर पानी पीने की समुचित व्यवस्था नही है। मरीज पीने के पानी के लिए यहाँ वहाँ भटकते रहते हैं। लाखो की उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया गया लेकिन पानी की व्यवस्था नही की गई हैं। जिससे मरीजो व अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती हैं। कर्मचारी कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं। परिसर में एक हैण्ड पंप पुराना लगा हुआ है जिसमे लाल गंदा खराब पानी निकलता है जो पीने लायक नही है। जो मरीज अस्पताल इलाज करवाने आते हैं वो इस पानी को पीकर बीमार पड़ जाते हैं, इलाज के नाम पर लोगो को बीमारी मिल रही हैं। पुराने हैंडपंप के पास चारो गंदगी की भरमार हैं। इसके बाद जिला प्रशासन कोई सुध नही के रहा है। वहाँ पर पदस्थ कर्मचारी ने बताया कि परिसर में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही हैं। पुराने हैंडपंप से पीने लायक पानी नही निकलता हैं। एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर मरीजो को दिया जाता है इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत को पूरा किया जाता है। अस्पताल के बगल में पशु चिकित्सालय है जहां पर भी ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। अगर नया हैंडपंप नही लगवा सकते तो कम से कम पुराने हैंडपंप की ही मरम्मत करवाकर शुद्ध पानी की व्यवस्था बनाई जा सकती है। लोगो ने मांग के है कि अस्पताल परिसर में पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द करवा दी जाए।




Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget