सरदार पटेल की जन्मदिवस पर केन्द्रीय विद्यालय में यूनिटी रन का आयोजन किया

सरदार पटेल की जन्मदिवस पर केन्द्रीय विद्यालय में यूनिटी रन का आयोजन किया


अनूपपुर

केन्द्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एच.एस. मदान, नामित अध्यक्ष अंशुमन् पटनायक एवं विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार की उपस्थिति में 30 और 31 अक्टूबर, 2023 को  लौहपुरुष सरदार पटेल की जन्मदिवस के अवसर पर  यूनिटी रन, फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न समुदायों और पृष्ठभूमि के छात्रों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया था।  इस दौड़ में लगभग 750  से अधिक छात्रों , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और विद्यालय के समस्त शिक्षकों  ने भाग लिया, जिसने 3 किलोमीटर की दूरी तय की। यूनिटी  दौड़ को श्री मदान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्होंने छात्रों को उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।  उन्होंने भारत में एकता और विविधता के महत्व पर भी जोर दिया। प्राचार्य मनोज कुमार ने छात्रों को उनकी भागीदारी के लिए बधाई दी और एकता को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों की सराहना की।  उन्होंने कहा कि यूनिटी रन उस एकता और विविधता का प्रतीक है जिसके लिए भारत जाना जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने लौहपुरुष सरदार पटेल के जीवन और देश की एकता के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम बेहद सफल रही, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम ने छात्रों के बीच एकता और भाईचारे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी मदद की।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget