पूर्व विधायक समेत 8 को भाजपा का प्रचार करने पर कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

पूर्व विधायक समेत 8 को भाजपा का प्रचार करने पर कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता


अनूपपुर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अनूपपुर जिले में बड़ी कार्यवाही की है। कोतमा विधानसभा में कांग्रेस का प्रचार न करके अपनी विरोधी पार्टी भाजपा का प्रचार करने पर पूर्व विधायक सहित 8 पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा बुधवार को जारी निष्कासित पत्र में लेख किया हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी मिली है कि आप सभी अधिकता कांग्रेस उम्मीदवार की विरुद्ध भाजपा से मिलकर पार्टी विरोधी गतविधियों संलिप्त हैं जो अनुशासनहीनता की क्षेणी में आता है। कांग्रेस की सदस्यता से निलंबित किये गयें सबसेबड़ा नाम पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल का हैं जो लगातार पार्टी विरोधी गतविधियों में शामिल रहें हैं। इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगलदीन साहू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, अशोक त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बिजुरी राकेश शुक्ला गर्ग जेपी श्रीवास्तव शामिल है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget