शहर में पुष्प वर्षा के साथ मां मनोकामना की हुई विदाई, 356 व्यंजनों का भोग रहा आकर्षण का केंद्र

शहर में पुष्प वर्षा के साथ मां मनोकामना की हुई विदाई, 356 व्यंजनों का भोग रहा आकर्षण का केंद्र


अनूपपुर

मां मनोकामना समिति अनूपपुर के तत्वाधान में आयोजित मां मनोकामना की विदाई 14 नवंबर को पूरे शहर में हर गलियों, हर मार्ग में पुष्प वर्षा के साथ की गई।इस अवसर पर काफी संख्या में मनोकामना के भक्तगण,श्रद्धालु गण उपस्थित थे। मां मनोकामना को शहर भ्रमण करने के बाद मढ़िया स्थित तालाब में विसर्जित किया गया। 11 नवंबर 2023 को गाजे-बाजे के साथ श्री राम जानकी मंदिर में मां मनोकामना का भव्य आगमन हुआ था। उसी तरह गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा के साथ मां मनोकामना की विदाई की गई। श्री राम जानकी मंदिर के सामने मां मनोकामना का भव्य दरबार सजाया गया था। जिसमें सभी नगरवासी एवं दूरदराज से पहुंच सकने वाले सभी श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर मनोकामना की पूजा,अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मां मनोकामना का दिनांक 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार को गाजे-बाजे के साथ मां का आगमन दोपहर 3  बजे राम जानकी मंदिर अनूपपुर के समीप हुआ।दिनांक 12 नवंबर 2023 दिन रविवार मां की विशेष पूजा आरती एवं हवन एवं मध्य रात्रि 12  बजे से प्रारंभ हुआ।दिनांक 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार प्रातः10 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।एवं संध्या भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण समय शाम 07.30 बजे से किया गया।एवं 356 व्यंजनों से मां के दरबार को सुसज्जित किया गया जो आकर्षण का केंद्र बिंदु बन रहा।दिनांक 14 नवंबर 20323 दिन मंगलवार प्रातः 09.00 बजे से सिंदूर रश्म एवं दोपहर 03.00 बजे से मां की विदाई नगर भ्रमण के साथ संपन्न की गई।पूरे रास्ता मां मनोकामना के भक्तगण पुष्पों की वर्षा करते नजर आए एवं मनोकामना को विदाई दी। मां मनोकामना समिति अनूपपुर ने सभी भक्तगणों,श्रद्धालु जनो एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। एवं इसी तरह सहयोग एवं सहभागिता की अपील भी की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget