मां मनोकामना को लगाया जाएगा 356 व्यंजनों का भोग गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर में होगा आगमन

मां मनोकामना को लगाया जाएगा 356 व्यंजनों का भोग गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर में होगा आगमन


अनूपपुर

मां मनोकामना समिति अनूपपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 नवंबर 2023 को गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर में मां मनोकामना का भव्य आगमन हो रहा है। बताया गया कि मां मनोकामना का भव्य दरबार सजाया जा रहा है।जिसमें सभी नगरवासी एवं दूरदराज से पहुंच सकने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। मां मनोकामना समिति आप सभी से आशा एवं विश्वास रखती है की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आप सभी अपना अमूल्य समय एवं भरपूर सहयोग और स्नेह हमें प्रदान करेंगे।एवं मां मनोकामना की सेवा एवं उनके दरबार को और अधिक भव्य बनाने में सहभागी बनेंगे। साथ ही मां मनोकामना का‌ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सभी के सहयोग एवं स्नेह से हर‌ वर्ष दरबार की महिमा एवं भव्यता बढ़ती चली जा रही है और आशा करते हैं कि आप सभी का स्नेह एवं सहयोग हमारी समिति को निरंतर इसी तरह मिलता रहेगा।जिससे आने वाले हर वर्षों में भी मां का दरबार और अधिक भव्यता के साथ सजाया जाएगा। मां मनोकामना समिति ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवंबर 2023 को गाजे-बाजे के साथ मां का आगमन दोपहर 3  बजे राम जानकी मंदिर अनूपपुर में होगा।जहां सभी लोग एकत्रित होंगे। दिनांक 12 नवंबर 2023 मां की विशेष पूजा आरती एवं हवन एवं मध्य रात्रि 12  बजे से प्रारंभ होगा।दिनांक 13 नवंबर 2023 दिन प्रातः 10 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।एवं संध्या भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण समय शाम 07.30 बजे से किया जाएगा।एवं 356 व्यंजनों से मां के दरबार को सुसज्जित किया जाएगा।दिनांक 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार प्रातः 09.00 बजे से सिंदूर रश्म एवं दोपहर 03.00 बजे से मां की विदाई नगर भ्रमण के साथ संपन्न होगी।   

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget