बदमाशो ने एएसआई पर किया जानलेवा हमला, रिवाल्वर लूटा, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बदमाशो ने एएसआई पर किया जानलेवा हमला, रिवाल्वर लूटा, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार


अनूपपुर/अमरकंटक

अनूपपुर जिले के थाना अमरकंटक में पदस्थ ए एस आई ईश्वर यादव के साथ अमरकंटक राजेंद्र ग्राम मुख्य मार्ग पर ग्राम नोनघटी के पास 8-10 बदमाशों ने रोक कर जानलेवा हमला किया, जिससे ए एस आई ईश्वर यादव को आंतरिक गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया जहां पर वह चार-पांच घंटे बेहोशी की हालत में थे। उसके बाद देर रात उन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। ए एस आई ईश्वर यादव द्वारा थाना अमरकंटक में एफआईआर दर्ज कराई हैं। बताया गया कि अनूपपुर से फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर कटनी से अमरकंटक के लिए पुलिस बल लेने जाना है उक्त संबंध में थाना प्रभारी अमरकंटक को सूचना से अवगत कराकर स्वयं के मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 52 मा 50 62 से शासकीय कार्य से अमरकंटक से अनूपपुर जा रहा था तथा साथ में एक शासकीय पिस्टल जिसका बट क्रमांक 61 एवं पांच कारतूस सुरक्षा हेतु रखे थे। ग्राम नोनघटी पहुंचा अमरकंटक राजेंद्र ग्राम मुख्य सड़क मार्ग पर करीब 8-10 लड़के आने-जाने वाले मोटरसाइकिल सवारों को परेशान कर रहे थे, मना करने पर गालियां देते हुए लात घूसों से मारने लगे और सर्विस रिवाल्वर छुड़ा कर ले गये। अमरकंटक पुलिस द्वारा ग्राम नोनघटी से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तथा सर्विस रिवाल्वर भी आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों में परतम सिंह पिता सुंदर सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष, सुल्तान सिंह पिता अमर सिंह गोड़ उम्र 30 वर्ष, हीरा रतन सिंह पिता गनपत सिंह गोड़ उम्र 30 वर्ष, चमरू सिंह पिता शिवराज सिंह धुर्वे उम्र 29 वर्ष, बबलू उर्फ यशपाल सिंह पिता सदर सिंह मरावी उम्र 25 वर्ष, भूरा सिंह पिता दया सिंह धुर्वे उम्र 25 वर्ष, प्रताप सिंह पिता मोती सिंह मरावी उम्र 42 वर्ष, रवन सिंह टेकांम पिता लल्ला सिंह उम्र 37 वर्ष, हेमराज सिंह पिता सम्भर मरावी उम्र 32 वर्ष, आनंद सिंह धुर्वे पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष, सभी ग्राम नोनघाटी के एवं विकास कुमार ओट्टी पिता महिपाल सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम पिपरिया थाना गौरेला के खिलाफ अपराध क्रमांक 0023 धारा 341, 342, 294, 506, 307, 353, 332, 333, 147, 149, 397, आईपीसी पंजीबद्ध कर कायमी की गई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget