भारी जन सैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम ने दाखिल किया नामांकन

भारी जन सैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम ने दाखिल किया नामांकन 

भाजपा सरकार ने किया आदिवासियों का सम्मान :-केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

मध्य प्रदेश 2003 से पहले जो बीमारू राज्य के श्रेणी में आता था भाजपा की सरकार आने के साथ ही उमा भारती बाबूलाल गौर इसके बाद फिर शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के साथी मध्य प्रदेश का विकास निरंतर ऊंचाइयों को छूता रहा और आज मध्य प्रदेश देश के अंदर अग्रणी राज्य में आकर खड़ा हुआ है तो उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी  सरकार की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारी सरकार ने आज आदिवासियों को सबसे बड़ा सम्मान दिया है देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला को बैठक तथा आदिवासियों के महान पुरुषों को उचित सम्मान देते हुए उनके नाम पर म्यूजियम से लेकर स्मारक बनाने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  1 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की दिशा में कार्य किया कांग्रेस की पिछली सरकार 15 महीना के अंदर झूठ और छल कपट के दम पर सत्ता में रही लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं की। आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंद कर दिया नौजवान किसान गरीब के साथ अन्याय किया उक्त विचार भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेंद्र ग्राम में आयोजित भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम के नामांकन सभा में संबोधित करते हुए व्यक्ति किया।

*जनसमुदाय से भाजपा नेताओं ने हीरा को जिताने  की अपील*

पुष्पराजगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह के नामांकन दाखिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह चुनाव की जिला प्रभारी उत्तर प्रदेश की विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी चुनाव के जिला संयोजक बृजेश गौतम जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह विधानसभा संयोजक नवल नायक प्रभारी रामअवध सिंह के द्वारा पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी से अपील किया कि सभी लोग एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने का काम करें जिससे कि पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके।

*भारी जन सैलाब के साथ हीरा ने दाखिल किया नामांकन*

सांसद निवास के पास आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात भारी जन सैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम तहसील कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन दाखिल किया इस दौरान बाजे गाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया

*प्रमुख रूप से रहे उपस्थित*

 भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम के नामांकन दाखिले में प्रमुख रूप से भाजपा के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह उत्तर प्रदेश की विधायक का श्रीमती मनीषा अनुरागी भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी चुनाव के जिला संयोजक ब्रिजेश गौतम पूर्व विधायक सुदामा सिंह विधानसभा चुनाव प्रभारी राम अवध सिंह संयोजक नवल नायक जनपद अध्यक्ष मिथिलेश सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे अंजना कटारे देवकी धुर्वे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर भाजपा नेता उमेश पाठक केशव सिंह धुर्वे के अलावा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक पलक बूथ के अध्यक्ष एवं सभी मंडलों से आए हुए कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget