खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल व विधायक फुन्देलाल आज भरेंगे नामांकन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल व विधायक फुन्देलाल आज भरेंगे नामांकन


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

विधानसभा निर्वाचन 2023 में नामांकन फॉर्म भरने के लिए अब 27 एवं 30 अक्टूबर की तिथियां ही शेष बची है। जिसमें आज 27 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को आज अपने हजारों समर्थकों के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे।

दोनों नेताओं पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के लिए व्यापक तैयारी की है। जिसमें अनूपपुर स्मार्ट सिटी से तहसील तक विशाल रैली के साथ विधायक उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जाएंगे। विधानसभा अनूपपुर के प्रभारी अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी से प्रातः 10 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से आयोजित रैली में सहभागिता निभाने की अपील की है।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को भी अपने कार्यालय से हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए विशाल रैली से तहसील कार्यालय पहुंचेंगे। जहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कई बार के विधायक रह चुके हैं। एवं अच्छे अनुभवी नेताओं में इनकी गिनती की जाती है। सभी की निगाहें दोनों दिग्गजों के आज होने वाली विशाल रैली पर टिकी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget