सेल्समैन सुरेंद्र शासकीय खाद्यान्न वितरण केंद्र से रात में करता है हेरा फेरी

सेल्समैन सुरेंद्र शासकीय खाद्यान्न वितरण केंद्र से रात में करता है हेरा फेरी


अनूपपुर/कोतमा

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित निगवानी के खाद्यान्न वितरित केंद्र निगवानी में सुरेंद्र नामक सेल्समेन द्वारा देर रात नियम एवं कानून को ताक में रखकर चोरी छुपे खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। खाद विभाग के नियमों का उल्लंघन कर मनमानी तरीके से निगवानी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सुरेंद्र खाद्यान्न वितरण का काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिन दिवस खाद्य वितरण करना चाहिए उन दिनों सुरेंद्र ग्राम पंचायत में ठेकेदारी के काम में लिप्त रहते हैं। यही कारण था कि हितग्राही हमेशा सुरेंद्र के इस रवैया से परेशान होते हैं। समय पर खाद्यान्न वितरण न करना उनकी पुरानी आदत रही है। कई दिनों से हितग्राही शासकीय उचित मूल्य दुकान निगरानी के सेल्समेन सुरेंद्र से खाद्यान्न की मांग करते रहें और खाद्यान्न ना मिलने पर देर रात खाद्यान्न देने की मांग की गई, जिस पर सुरेंद्र द्वारा अपने मनमाने तरीके से नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने तरीके से बिना किसी आवश्यक लिखा पढ़ी के खाद्यान्न का वितरण कर दिया। 70 किलो का खाद्यान्न देर रात दिया गया। अब यह तो जांच का विषय है कि कालाबाजारी करने वाले लोगों को यह खाद्यान्न वितरण किया गया या फिर हितग्राही को खाद्यान्न यह वितरण किया गया है। 

*बिना एंट्री के दे दिया खाद्यान्न*

 खाद्यान्न देने से पूर्व नियम अनुसार फिंगर स्कैनर में स्कैन करने के बाद पोर्टल में खाद्यान्न की जानकारी चढ़ाने से खाद्यान्न का वितरण किया जाता है साथ में रजिस्ट्री में एंट्री भी की जाती है लेकिन निगवानी खाद्यान्न विद्युत केंद्र में सुरेंद्र देर रात खाद्यान्न के वितरण करते समय ऐसा कोई भी नियम का पालन नहीं करते हैं। सुरेंद्र की मनमानी का आलम यह है कि वह दिन भर अपने ग्राम पंचायत के ठेकेदारी के कार्य देखते हैं और देर रात खाद्यान्न का वितरण कर रहे हैं जिस पर विभाग भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वही लैंपस प्रबंधक नागेंद्र भी उक्त मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। नियम के विपरीत खाद्यान्न वितरण के समय ना तो हितग्राही की जानकारी रजिस्टर में भरा गया, और नाही कोई फिंगर मशीन द्वारा हितग्राही के फिंगर से खाद्यान्न का वितरण भी नहीं किया गया फिर भी रात को ताला खोलकर बिना किसी पात्रता पर्ची के एक बोरी से ज्यादा खाद्यान्न चोरी छुपे दे दिया गया। 

*नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहा सुरेंद्र*

शासकीय खाद्यान्न वितरित केंद्र निगवानी देर रात नियम कानून की दाजिया उड़ते हुए खाद्यान्न का वितरण करना खाद्य विभाग की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए खाद्यान्न की कालाबाजारी की ओर इशारा कर रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार प्रथमदृष्टिया देखा जाए तो सेल्समेन द्वारा कालाबाजारी को बढ़ावा देने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित निगरानी में पदस्थ सेल्समैन सुरेंद्र द्वारा देर रात निगवानी शासकीय खाद्यान्न वितरित केंद्र (निगवानी शासकीय उचित मूल्य की दुकान) का ताला खोलकर खाद्यान्न प्रशासन की नजरों से छुपाते हुए कालाबाजारी करते हुए देखा जा रहा है। 

*सुरेंद्र रहते हैं दुकान से गायब?*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र अक्सर उचित मूल की दुकान से गायब रहते हैं, रजिस्टर में हाजिरी भरकर अक्सर पंचायत के आसपास हो रहे कार्यों में पाए जाते हैं।  पंचायत में परिवार और रिश्तेदारों के नाम से ठेकेदारी का कार्य करते हुए शासकीय कर्मचारी होने के बाद भी अपने कार्य को छोड़कर ठेकेदारी में अपना समय व्यतीत करते हैं। देर रात शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बिना किसी फॉर्मेलिटी के खाद्यान्न को दे देना कालाबाजारी को इशारा करता है जिस पर खाद विभाग को कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

*इनका कहना है*

हमारे द्वारा उक्त मामले को लेकर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं दोषी पाने पर कार्यवाही की जाएगी। 

*बी.एस. परिहार डीएसओ अनूपपुर*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget