भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से बाणसागर परियोजना से जनपद तक पानी सप्लाई की मांग

 भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से बाणसागर परियोजना से जनपद तक पानी सप्लाई की मांग


शहड़ोल

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के जन दर्शन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल की संयुक्त टीम ने बाणसागर बांध परियोजना का पानी पाइपलाइन के माध्यम से जनपद पंचायत जयसिंहनगर वा गोहपारू तक किसानों के हितार्थ, कृषि कार्य हेतु लाने की मांग की है। शहडोल जिले की बहुत ही महत्वाकांक्षी परियोजना बाणसागर बांध जिसका पानी बिहार राज्य तक नहर के माध्यम से कृषि कार्य हेतु प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है, लेकिन जिला शहडोल के कृषक उक्त बांध से आंशिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं, सिंचाई के रकवे को बढ़ाने तथा किसानों के आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से किसान मोर्चा द्वारा यह मांग रखी गई है। किसानों के हितार्थ किसान मोर्चा जिला शहडोल हमेशा से जनहितैसी मांग उठाता रहा है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  रविकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किसान मोर्चा की संयुक्त टीम ने यह मांग उठाई है। जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम की इस सराहनीय मांग को सभी ने सराहा है, और क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री से जल्द इस परियोजना को स्वीकृति देने का निवेदन किया है, इस मांग को प्रमुखता से उठाने में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी उदयभान शर्मा, नीरज शुक्ला, संजय जैन, मोती सिंह बघेल, लल्लू सिंह तोमर नरेंद्र,  नरेंद्र बरगाही, अंजू कचेर, उमाशंकर सिंह, प्रभाकर तिवारी, जयसिंहनगर के मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी, गोहपारू मंडल के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे, मंडल महामंत्री शंकर लाल चतुर्वेदी, महेश शर्मा सहित किसान मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारीयों ने मांग पत्र का ज्ञापन सौपा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget