राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भाजपा महिला मोर्चा दसमति चैटर ने महिलाओं की ली बैठक

राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भाजपा महिला मोर्चा दसमति चैटर ने महिलाओं की ली बैठक


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक दो दिवसीय 1-2 अगस्त 2023  प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के दो दिवसीय प्रवास पर आज 1 अगस्त को अमरकंटक में अनूपपुर जिले की महिला मोर्चा कार्यकर्ता , पदाधिकारीगण , अमरकंटक कार्यकर्ता , पदाधिकारियों ने श्रीमती दसमति चैटर का नगर परिषद के सामुदायिक भवन में भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

सुबह सुबह श्रीमती ने नर्मदा मंदिर पहुंच पूजन कर मां का दर्शन करने के पश्चात अमरकंटक स्थित सामुदायिक भवन पहुंची वहां उपस्थित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष , पांचों मंडल की अध्यक्ष व उनकी टीम , आशा कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिका तथा समूहों की कार्यकर्ता , सामाजिक महिलाओ के बीच पहुंच कर बैठक को गति प्रदान की।

बैठक में सभी पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ , शाल , श्रीफल से श्रीमती दसमति चैटर का स्वागत किया । उसके बाद उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा की । चर्चा के दौरान उन्होंने बताया की हमारा दो दिवसीय दौरा पर है इसमें हमे जिले की सभी बहनों से मिलकर संगठन पर कैसा कार्य  चल रहा है , जिले का डबलपमेंट पर भी चर्चा होगी , केंद्र सरकार-राज्य सरकार के कार्यों पर जानकारी , जिले की कार्यकर्ताओं से बात कर सबका साथ सबका विकास पर गहन चर्चा करेंगे , नव मतदाता से संवाद करेंगे , लाभार्थी महिलाओ बहनों से भी चर्चा होगी।

सभागार कार्यक्रम के पश्चात अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद सुश्री कल्पना सुरेश भोजन व्यवस्था प्रभारी के निज निवास पर भोजन किया । इसके उपरांत सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं साथियों के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक पहुंच नवमतदाताओं से संवाद , अन्नसीलेट कार्यक्रम की , कोदो - कुटकी - बाजरा - मक्का आदि की जानकारी भी ली। भाजपा महिला मोर्चा अमरकंटक मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी शुक्ला की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में जिलेभर से पधारे महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-अनूपपुर प्रभारी उर्मिला कटारे , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे , महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी श्रीमती इंद्राणी सिंह , जिले के पांचों महिला मोर्चा मंडल के मंडल अध्यक्ष जयंती मिश्रा राजेंद्रग्राम , चंद्रवती बनवासी बेनीबारी , गिरिजा बाई वेंकटनगर , रीता सिंह पसान , शिवकुमारी शुक्ला अमरकंटक के अलावा श्रीमति बविता सिंह , अंबिका प्रसाद तिवारी , रोशन पनारिया , प्रकाश द्विवेदी , दीपचंद जैन , पत्रकार आदि भारी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य , पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget