कैबिनेट मंत्री के जन्मदिवस पर नगरपालिका को फ्लैक्स लगाने का मिला ठेका

कैबिनेट मंत्री के जन्मदिवस पर नगरपालिका को फ्लैक्स लगाने का मिला ठेका

*सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग, फ्लैक्स लगाते नजर आए नपा के कर्मचारी*


अनूपपुर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री व अनूपपुर विधायक का रुतबा उनके जन्मदिवस में देखने को मिला सरकारी कर्मचारी उनके आगे नतमस्तक दिखे खुलेआम सरकारी संसाधनों व कर्मचारियों का दुरूपयोग करते देखा गया। आखिर वो मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री जो है कुछ भी करे उनको कौन बोल सकता हैं। बिसाहू लाल सिंह नगरपालिका अनूपपुर को मंत्री जी का जन्मदिवस मनाने का मानो ठेका मिल गया हो, ठेका कितने था यह नगरपालिका ही बता सकती हैं। शहर को सजाने की तैयारी एक दिन पहले परिषद के कर्मचारी द्वारा जोर शोर शुरू कर दी थी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह का 01 अगस्त 2023 को जन्मदिवस था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाद्य मंत्री का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में खाद्य मंत्री का जन्मदिवस मनाने का कार्यक्रम रखा गया था। उनके सिपासलारो द्वारा कोई भी कमी न हो इस कारण से पूरी तैयारी पहले ही पूर्ण कर ली गई थी। जन्मदिवस मनाने का उनका निजी कार्यक्रम था, मगर नगरपालिका जन्मदिवस की तैयारी में 01 दिन पहले से ऐसे लगें थे मानो कोई शासकीय आयोजन हो रहा हो इस आयोजन में नियम कानून की खुले आम धज्जियां उड़ाई गई। देखकर ऐसा लग रहा था कि शासकीय हाइड्रोलिक गाड़ी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हों जन्मदिवस के एक दिन पहले जिला मुख्यालय में मंत्री जी के फ्लैक्स, बैनर नगरपालिका की गाड़ी के साथ कर्मचारी शहर के खम्बो में लगाकर पूरे शहर को फ्लैक्स से सजा दिया गया। आखिर यह कारनामा किसके आदेश से निजी कार्यक्रम में शासकीय संसाधनों व कर्मचारियों का उपयोग किया गया, यह सवालिया निशान खड़ा करता हैं। हालांकि यह पहला मामला नही हैं इसके पहले भी कर्मचारियों का अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार दुरुपयोग किया जाता रहा हैं। ऐसे में मंत्री जी पीछे कहा रहने वाले थे। पूरा नगरपालिका ही मंत्रीजी का हैं। कार्यकाल के कुछ माह ही शेष बचा है। जितना दुरुपयोग करना चाहे कर ले, दुबारा मौका मिले या न मिले। मंत्री जी के जन्मदिवस पर कुल मिलाकर 100 लोगो की उपस्थिति से भाजपा के अंदर गुटबाजी साफ साफ देखी जा सकती हैं। पार्टी के बड़े बड़े पदाधिकारी व नेता जन्मदिवस में न पहुँचकर कार्यक्रम से पल्ला झाड़ते दिखे। जनचर्चा हैं कि इस बार अनूपपुर विधानसभा से बिसाहू लाल सिंह को टिकट मिलना नामुनकिन हैं। पिछले बार कांग्रेस से भाजपा में आये और टिकट मिलने से भाजपा पार्टी के अंदर काफी नाराजगी दिखी थी, कुछ को लॉलीपॉप देकर चुप करा दिया गया कुछ अभी भी नाराज चल रहे है। बिसाहूलाल सिंह चुनाव लड़ने के पूरे मूड में है अगर भाजपा इनकी टिकट नही देती तो यह फिर बगावत करके या तो कांग्रेस जा सकते है या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऊंट किस करवट बैठता हैं आने वाला समय बताएगा।

*इनका कहना है*

मंत्री जी का जन्मदिवस का कार्यक्रम निजी था ऐसे में शासकीय संसाधनों व कर्मचारियों का उपयोग करना सरासर गलत हैं। ऐसा नही होना चाहिए।

*रमेश सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूपपुर*

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है मैं इस मामले की जांच की जाएगी, अगर कर्मचारी दोषी पाए जाते है उन पर कार्यवाही की जाएगी।

*अनंत धुर्वे सीएमओ नगरपालिका अनूपपुर*

नगरपालिका का वाहन बिजली के पोल पर लगे लाइट सुधारने के लिए उपयोग में लाया जाता हैं जिसका राजनैतिक लाभ लेकर उसका दुरूपयोग किया जा रहा हैं, जो गलत हैं।

*विजेंद्र सोनी सचिव मंडल सदस्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्यप्रदेश*

*इस मामले में जब पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह से बात करना चाहे तो उन्होंने कहा कि आप फ़ोटो भेज दे मैं उसे देखकर ही इस मामले में कुछ कह पाऊंगा, फ़ोटो भेज दिया गया उसके बाद उन्होंने कॉल नही उठाया, मंत्री जी के डर से कुछ कहने से विधायक जी बचते नजर आए।*

*इस मामले में जब कोतमा विधायक सुनील सराफ से बात करना चाहे तो उनके पीए द्वारा कॉल रिसीव किया गया और कहा गया कि विधायक जी का अस्पताल में हेल्थ चेकअप चल रहा है अभी बात नही हो पाएगी।*



Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget