मणिपुर में हिंसा, शांति स्थापना हेतु राष्ट्रीय युवा संगठन व सर्वोदय मण्डल का नागरिक से आह्वान

मणिपुर में हिंसा, शांति स्थापना हेतु राष्ट्रीय युवा संगठन व सर्वोदय मण्डल का नागरिक से आह्वान


अनूपपुर 

मणिपुर में शांति सद्भाव हेतु स्थानीय होटल  गोविंदम  अनूपपुर में राष्ट्रीय युवा संगठन और मध्यप्रदेश सर्वोदय मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक सद्भावना सभा आयोजित हुई। आयोजन में मणिपुर में हो रही हिंसा और सामाजिक वैमनस्य पर चिंता जाहिर करते हुए शांति स्थापना के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश देने हेतु राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार द्विवेदी, प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, ब्रजेश सोनी और ललित दुबे ने अपने विचार रखे। अपने वक्तव्य में ब्रजेश सोनी ने कहा मणिपुर हिंसा एक राजनैतिक सवाल है इसका समाधान भी राजनैतिक है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय को हस्तक्षेप करके वहां शांति स्थापित करनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा हम अपने ही देश के भाई बहनों के ऊपर जो विपदा आई है उस पर चर्चा करने बैठे हैं। देश की समग्रता और विविधता को समझें बिना जो सत्ता की कुर्सी में बैठे हैं यह समस्या उनकी अदूरदर्शिता की देन है। राष्ट्रीय युवा संगठन के साथियों ने आर्म्स फोर्स एक्ट के तहत हो रहे नागरिक अधिकारों के हनन और समाज में फैली भय और असुरक्षा के खिलाफ आवाज उठाई थी। आज भी हम मणिपुर को हिंसा की आग में जलता नहीं छोड़ सकते।चर्चा का संचालन करते हुए ललित दुबे ने कहा कि मणिपुर के पहाड़ी अंचल में रहने वाले कूकी जनजाति और मैदानी भाग में रहने वाले मैतेई समुदाय के बीच वैमनस्य पैदा कर मणिपुर के संसाधनों के लूट की सरकारी कोशिश का परिणाम है। चर्चा का उपसंहार करते हुए प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल ने कहा मणिपुर की समस्या भी कश्मीर की समस्या जितनी बड़ी है। यदि कोई व्यक्ति या संगठन शान्ति स्थापित करने के उद्देश्य से मणिपुर जाना चाहते हैं सरकार को उन्हें जाने देना चाहिए। चर्चा में भूपेश शर्मा, राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी, चन्द्र शेखर सिंह, महेश अजनबी, विवेक यादव, सी पी गुड्डू जनपद सदस्य सी के तिवारी, बबलू मिस्त्री, एच सी चौहान, दिनेश केवट आदि गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आभार ज्ञापन राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकांत त्रिपाठी ने किया।चर्चा के बाद मणिपुर में शांति स्थापना के लिए आवश्यक निर्देश देने के निवेदन के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आयोजन में राजबहोर यादव, प्रज्ञा शर्मा, अनिकेत नाविक, संकल्प सिंह, अजय केवट, जय चौधरी, किशन कोरी और विवेक चौधरी शामिल रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget