दो दिवसीय जिले के प्रवास पर रहेंगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

दो दिवसीय जिले के प्रवास पर रहेंगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के प्रवास को लेकर अनूपपुर जिले की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दो दिवसीय प्रवास कई नजरिए से अहम माना जा रहा है महिला मोर्चा राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर उड़ीसा की भाजपा महिला नेत्री श्रीमती दसमति चैटर  दो दिवसीय प्रवास पर जिले मेंआ रही हैं,ये महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम में उड़ीसा से भाजपा नेत्री श्रीमती दसमति चैटर आ रही हैं,1 एवं 2 अगस्त को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती दसमति चैटर  1 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे पुष्पराजगढ़ विधानसभा  मे इंदिरागांधी जन जातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में नव मतदाता से संवाद कार्यक्रम में सहभागिता एवं आशा/ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक महिलाओं से संवाद करेंगी साथ ही बूथ स्तर बैठक में लाभार्थी बहनों से चर्चा करेंगी। महिला लाभार्थी एवं एक करोड़ सेल्फी कार्यक्रम राजनगर ग्रामीण मंडल में शामिल होंगी वही 2 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे अनूपपुर विधानसभा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त अनूपपुर के शासकीय चिकित्सालय में फल वितरण एवं चिकित्सकों से संवाद करेंगी जिसके उपरांत एनजीओ एवं स्व सहायता समूह की बहनों से मंडल में संवाद करेंगी साथ ही महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी बहनों की  बैठक लेंगी,तत्पश्चात जी 20 से संबंधित गतिविधियां रंगोली प्रतियोगिता आदि एवं श्री अन्न मोटे अनाज उत्पादन करने वाले किसानो से संवाद  कार्यक्रम में सम्मिलित होगी एवं लाभार्थी बहनों से संवाद कार्यक्रम कोतमा विधानसभा में सम्मिलित होंगी।

प्रवास के दौरान कार्यकर्ता बहनों के घर भोजन करेंगी राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती दसमति चैटर के दो दिवसीय प्रवास पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील महिला मोर्चा ने किया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget