हमारी सरकार की योजनाएं ही बनेगी चुनाव की आधारशिला - राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे

हमारी सरकार की योजनाएं ही बनेगी चुनाव की आधारशिला - राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे

*पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के राजेंद्र ग्राम में  कार्यकर्ता विधानसभा सम्मेलन हुआ संपन्न*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के विधानसभा पुष्पराजगढ़ के मुख्यालय राजेंद्रग्राम में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे ने विधानसभा पुष्पराजगढ़ के पांच मंडल से आए हुए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जिताने मंत्र देते हुए  संकल्प दिलाया। तथा कार्यकर्ताओं से अपील किया की   भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाएं और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार सभी कार्यकर्ता बूथों पर करें  अगर यह कार्य कर लिए कार्यकर्ताओं ने तो किसी पार्टी की हिम्मत नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में उनके आधे बराबर भी वोट पा सके।

*योजनाएं सुचारू रूप से संचालित रहे इसलिए सरकार जरूरी - डॉ. राजेश मिश्रा*

कांग्रेस पार्टी के द्वारा गांव गांव जाकर 1500 देने का लालच देकर फर्जी फार्म भरा गया है भोले भाले जनता को बरगलाने की काम कर रही है , भाजपा सरकार यदि एक रुपए  भी हितग्राही के खाते में भेजती है तो वह पूरा पहुंचता है कांग्रेस के शासनकाल में ₹100 भेजा जाता था तो एक रुपए हितग्राही तक पहुंचा था भाजपा सरकार ने पारदर्शिता लाकर मूलक योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया ।कांग्रेस की मानसिकता से जनता भली-भांति परिचित है और सावधान रहने की वर्तमान समय में आवश्यकता है श्री मिश्रा ने कहा की फर्जी सर्वे रिपोर्ट दिखाकर कांग्रेश जनता को गुमराह कर रही है जबकि हकीकत कोसों दूर है और भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

*जन हितेषी योजनाएं केवल भाजपा सरकार में ही संभव है -   रामदास पुरी*

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस की  दिग्विजय सिंह सरकार के समय सड़क  बिजली की जो दुर्दशा थी वह किसी से छिपी नहीं है किसानों की क्या हालत थी कर्ज के नाम पर किसानों को जेलों में बंद किया जाता था और कोड़े बरसाए जाते थे किसानों को नाटो कोई राहत मिलती थी और ना ही सम्मान आज भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि के साथ बिना ब्याज के कर्ज भी दिया जा रहा है  2018 में विधानसभा चुनाव के समय मध्यपदेश के भोले भाले जनता को कांग्रेसियों ने झूठ बोलकर सरकार बना ली और सभी योजनाएं बंद कर जनता के साथ विश्वासघात किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में नवल नायक संयोजक  विधानसभा पुष्पराजगढ़,हीरा सिंह श्याम जिला महामंत्री भाजपा, उमेश पाठक जिला उपाध्यक्ष भाजपा, कन्ना नायक  जिला सह कार्यालय मंत्री ,अम्बिका तिवारी  पूर्व अध्यक्ष अमरकण्टक प्राधिकरण, प्रमोद मराबी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रग्राम, विजय सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष वेंकटनगर, रोशन पनारिया मण्डल अध्यक्ष अमरकण्टक, प्रवीण सिंह गहरवार मण्डल अध्यक्ष बेनिबारी, दल सिंह मण्डल अध्यक्ष करपा, अर्जुन सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा यादवेंद्र एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे । उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget