भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा करते हैं अपमानित, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा करते हैं अपमानित, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा


अनूपपुर/राजनगर

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा को एक बेहद गहरा झटका मंडल राजनगर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल राजनगर के अध्यक्ष मोहम्मद इस्तिखार ने पत्र लिखकर अपना संगठन के पद और प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा सौंपा है। उनके साथ मो.नूरअली मंडल उपाध्यक्ष राजनगर, मो. समशेर पठान मंडल महामंत्री, साकील अंसारी मंडल मंत्री, मो.मैनूदीन मंडल मंत्री, नवाज सारिफ मंडल कोषाध्यक्ष, हारुन मंडल कार्यालय मंत्री, मो.सुभान अली मंडल मीडिया प्रभारी, मो. जावेद मंडल सोशल मीडिया प्रभारी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया! इस्तीफे में मोहम्मद इस्तिखार ने वजह के रूप में राजनगर के मण्डल अध्यक्ष राजेश कलसा को जिम्मेदार ठहराया है।

*अपमानित करते है मंडल अध्यक्ष*

अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इस्तिखार ने लिखित रूप से राजेश कलसा पर यह आरोप लगाया है कि वह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं और खुद उनको अपमानित करते है और उन सभी के साथ भेदभाव का रवैया अपनाते है। विदित हो कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा मुस्लिम धर्म से ताल्लुकात रखने वाले कार्यकर्ता है जिनकी उपेक्षा आगामी विधानसभा चुनावो में काफी गहरा असर छोड़ने वाली है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget