मीना सिंह को मिला कोहिनूर साहित्य सम्मान, लोगो ने दी शुभकामनाएं

मीना सिंह को मिला कोहिनूर साहित्य सम्मान, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनुपपुर

अनूपपुर की कवियत्री मीना सिंह को कोहिनूर साहित्य सम्मान मिला हैं ये अनूपपुर जिले के लिए बड़े गौरव व सम्मान की बात है दतिया की पावन नगरी में काव्य हिंदुस्तान साहित्य संस्थान की ओर से श्रीमती मीना सिंह अनूपपुर मध्य प्रदेश को कोहिनूर सम्मान दिया गया है। श्रीमती मीना सिंह अपने सुंदर शब्द शिल्प और भावपूर्ण रचनाओं,और सुरीले कंठ से मंचीय प्रस्तुति व समाज सेवा के लिए जानी जाती है।

काव्य हिंदुस्तान साहित्य मंच के दो पुस्तकों स्वयंवर, रेखांकित  काव्यधारा के विमोचन और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया श्रीमती रेखा शर्मा स्नेहा संस्थापक और अध्यक्षा के द्वारा दतिया की पावन भूमि पर नवनिर्मित वृद्ध आश्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें ख्याति प्राप्त वरिष्ठ और अनेक साहित्यकारों ने शिरकत की। जिसमें विनोद कुमार हंसौड़ा सत्यनारायण तिवारी ,सत्य ,  जयसिंहनगर  डा.अरुणा पाठक, स्नेह लता पांडे इसमें, पारसनाथ श्रीवास्तव, डॉ असीम, डॉ रविंद्र सिंह ममता सिंह,नोयडा शैल ,शर्मा, मुंबई और रागिनी मित्तल कटनी अतुल द्विवेदी रीवा आदि बहुत से नामचीन साहित्यकार उपस्थित थे। सभी ने श्रीमती मीना सिंह को कोहिनूर साहित्य सम्मान मिलने से नगर में हर्ष व्याप्त है। और अनूपपुर नगर में  सभी, शिक्षा और साहित्य जुड़े वरिष्ठ जनों ने ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget